पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अयोध्या मंदिर पहुंची। उनके पति और गायक निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी जोनास भी उनके साथ पहुंचे।
अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ाRE

हाइलाइट्स-

  • उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा।

  • पति निक जोनस और बेटी मालती भी साथ आए नजर।

  • ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से सभी को मंदिर में दर्शन करने की अनुमति दे दी गई है, जिसके बाद से कई दिग्गज मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहें हैं। इसी कड़ी में आज बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अयोध्या मंदिर पहुंची।

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक बड़े ब्रांड के प्रमोशन के लिए भारत आई हुई हैं। हाल ही में प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच गई हैं। प्रियंका इस दौरान ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डाक्टर अनिल मिश्र ने उनका सपरिवार स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका भावुक हो उठीं। उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, लॉस एंजलिस में शिफ्ट होने के बाद उनका मुंबई आना जाना कम ही होता है। मगर बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर एक्ट्रेस इंडिया जरूर आती हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रियंका भारत में नहीं थीं। इस समारोह में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रजनीकांत, अभिषेक बच्चन समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं थीं। प्रियंका और निक पिछले कुछ दिनों से भारत में हैं।

वहीं, अगर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करे, तो प्रियंका चोपड़ा अकादमी पुरस्कार-नामांकित वृत्तचित्र टू किल अ टाइगर के लिए कार्यकारी निर्माता के रूप में एक नई भूमिका निभाई है। प्रतिभाशाली भारतीय मूल की कनाडाई फिल्म निर्माता निशा पाहुजा द्वारा निर्देशित, अभिनेत्री ने उत्साहपूर्वक इस रोमांचक अपडेट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com