प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद में किया रोड शो
प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद में किया रोड शोSocial Media

प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद में किया रोड शो, कहा-हम जनता के मुद्दे उठा रहे हैं

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को गाजियाबाद के साहिबाबाद में खोड़ा में डोर टू डोर जनसंपर्क और रोड शो किया।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में सभी दलों के नेता चुनाव का प्रचार करने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) के साहिबाबाद से पार्टी प्रत्याशी संगीता त्यागी के समर्थन में खोड़ा में डोर टू डोर जनसंपर्क और रोड शो किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही यह बात:

प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में गाजियाबाद के साहिबाबाद में दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि, "उत्तर प्रदेश में हम पिछले 30 साल में पहली बार सभी 403 सीटों पर लड़ रहे हैं। लॉकडाउन, नोटबंदी आदि के चलते बहुत से छोटे और मध्यम उद्योग बंद होने की कगार पर हैं, उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा। हम ये मुद्दे उठा रहे हैं।"

गाजियाबाद में घर-घर जाकर प्रियंका ने मांगे वोट:

प्रियंका गांधी ने कहा कि, हमने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बहुत काम किया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 2 सालों में जमीन पर सिर्फ कांग्रेस ही दिखी है, कांग्रेस ने हर तरह का मुद्दा उठाया है। जनता के साथ सिर्फ कांग्रेस ही खड़ी हुई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद में घर-घर जाकर आज चुनाव प्रचार किया और अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

गुरुवार को बुलंदशहर में किया था रोड शो:

इससे पहले प्रियंका गांधी ने बीते दिन गुरुवार को बुलंदशहर में रोड शो किया था। प्रियंका ने शाम में बारिश के बीच भी बुलंदशहर में रोड शो किया। इस बीच बुलंदशहर में कुछ अलग नाजारा देखने को मिला था। यहां कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी प्रचार के लिए पहुंची थीं। वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और RLD के जयंत चौधरी भी पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों दलों के काफिले का आमना-सामना हो गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com