कड़ाके की ठंड में सुबह फिर सफेद हाफ टी शर्ट में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल
उत्तर प्रदेश, भारत। बर्फीली हवाओं व कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है, इन दिनों यह यात्रा उत्तर प्रदेश के जिलों में है, आज गुरुवार को यूपी के शामली जिले के ऐलम गांव से यात्रा शुरू हुई। एक तरफ लोग कड़ाके की ठंड में गरम कपड़े पहनने के बावजूद भी ठंड से कुकड़ रहे है, तो वहीं, 6 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिर्फ एक सफेद हाफ टी शर्ट में भीड़ के साथ सड़कों पर निकलकर अपने मिशन में जुटे हुए है।
क्या राहुल गांंधी को ठंड नहीं लगती :
सर्दियों में कांग्रेस नेता राहुल गांंधी द्वारा एक हाफ टी शर्ट पहनने को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है, सभी आश्चर्य में है कि, क्या आखिर उन्हें ठंड नहीं लगती। आज 6 डिग्री सेल्सियस के तापमान होने पर भी वे सुबह से उनके साथ कई लोगों का हुजूम भारत जोड़ो यात्रा में निकला। भारत जोड़ो यात्रा आज यूपी चरण का समापन कर, आज शाम तक हरियाणा में एंट्री करेगी।
सर्दियों में बिना गर्म कपड़ों के घूमना असली मुद्दा :
हालांकि, अपने हाफ टी-शर्ट पहनने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैै इस बारे में उनका यह कहना है कि, ''(भारत जोड़ो) यात्रा में टी-शर्ट पहनकर चलता हूं। यात्रा में मेरे साथ गरीब किसान मजदूरों के कई बच्चे फटे कपड़े पहनकर चलते हैं, लेकिन मीडिया यह नहीं पूछता कि, सर्दी के मौसम में गरीब किसानों और मजदूरों के बच्चे बिना स्वेटर/जैकेट के क्यों चल रहे हैं। मेरी टी-शर्ट पर सवाल असली मुद्दा नहीं है, लेकिन भारत के बच्चे, किसान और मजदूर, सर्दियों में बिना गर्म कपड़ों के घूमना असली मुद्दा है।''
युवा 15 साल सेना में नौकरी करते थे और पेंशन पाते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने सोचा कि पेंशन को अलग रखा जाए, 6 महीने ट्रेंड करें, बंदूक पकड़ें, 4 साल रहें, फिर आपको बाहर निकाल देंगे और आप बेरोजगार हो जाएंगे, यह नया भारत है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
बता दें कि, यह बातें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते बुधवार को बागपत में लोगों को संबोधित करते वक्त कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि, ''उनकी यात्रा का उद्देश्य लोगों के मन से डर को दूर करना और मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उजागर करना है।'' कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से 11 से 20 जनवरी तक पंजाब से होकर गुजरेगी, जिसमें एक दिन 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में होगा। यह 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पहुंचेगी और 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।