जेल भरो आंदोलन के लिए प्रसपा तैयार : शिवपाल
जेल भरो आंदोलन के लिए प्रसपा तैयार : शिवपालSocial Media

जेल भरो आंदोलन के लिए प्रसपा तैयार : शिवपाल

शिवपाल ने बुधवार को कहा कि बहुत दिन हो गए, वह जेल नहीं गए। अब समय आ गया, जनहित के लिए वह जेल जाने को तैयार हैं।

इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक बार फिर तारीफ करते हुये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट अधिकारियों के कारण जनता उत्पीड़न की शिकार हो रही है। उन्होने कार्यकर्ताओं को आवाहन किया है कि वे जन समस्याओं को लेकर जेल भरो आंदोलन को तैयार रहें।

अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर मे क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते हुये शिवपाल ने बुधवार को कहा कि बहुत दिन हो गए, वह जेल नहीं गए। अब समय आ गया, जनहित के लिए वह जेल जाने को तैयार हैं। पूर्व में आंदोलनो के दौरान जेल जाने के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जेल जाने में बड़ा फायदा है। जेल में समय से खाना पीना सब फ्री मिलता है।

उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे किसी भी गलत काम को करने या कराने की कोशिश ना करे लेकिन सही काम को कराने से कभी भी पीछे नहीं हटे। योगी सरकार में भ्रष्ट अधिकारी जानबूझ कर लोगों का उत्पीड़न कर रहे है। भ्रष्ट अधिकारी लोगो को डरा धमका कर वसूली करने मे जुटे हुए है।

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की शुरू से ही प्रशंसा करते आए हैं। आज भी करते है, मगर अफसरशाही प्रदेश की जनता को लूटने में जुटी है, हर तरफ भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। आम जनता की कोई सुनवाई नही हो रही है। बिजली संकट से त्राहि-त्राहि मची हुई है। थानों, तहसीलों में जनता की सुनवाई नही हो रही है। उन्होंने आवाहन किया कि लोग आंदोलन और जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहे।

उन्होंने बिजली की बिगड़ी हालत पर कहा कि इस विभाग को सिर्फ छापेमारी कर अवैध वसूली करना आता है। बिजली के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। बामुश्किल से आठ से 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंहगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इसके लिए लड़ाई लड़नी होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com