'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी ने कोर्ट में दाखिल की सरेंडर अर्जी
'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी ने कोर्ट में दाखिल की सरेंडर अर्जीSocial Media

'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी ने कोर्ट में दाखिल की सरेंडर अर्जी, वकील ने कही यह बात

महिला के साथ बदसलूकी करने के मामले में 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने नोएडा की सूरजपुर (Surajpur) कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दी है।

उत्तर प्रदेश, भारत। महिला के साथ बदसलूकी करने के मामले में 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने आत्मसमर्पण करने के लिए, सूरजपुर (Surajpur) के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर के लिए एप्लीकेशन लगाई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, त्यागी किसी भी समय कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकते है। इसकी जानकारी श्रीकांत त्यागी के वकील ने दी है।

बता दें कि, नोएडा के सूरजपुर के सीजेएम कोर्ट में श्रीकांत त्यागी ने सरेंडर के लिए अर्जी लगाई है, उसे सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख दी गई है। इससे पहले सरेंडर की सूचना को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई। कोर्ट परिसर में आने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है।

श्रीकांत त्यागी के वकील ने कही यह बात:

इस मामले पर बात करते हुए श्रीकांत त्यागी के वकील सुशील भाटी ने कहा कि, "हमने सरेंडर अर्जी दाखिल कर दी है। इस मामले में संबंधित थाने से रिपोर्ट मंगाई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद हम उनको(श्रीकांत त्यागी) पेश करेंगे।"

श्रीकांत त्यागी की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर:

गौरतलब है कि, श्रीकांत त्यागी की प्रॉपर्टी पर आज सुबह से सरकारी हथौड़ा और बुलडोजर चल रहे है। उसके भंगेल स्थित दुकानों और कटरे पर जीएसटी के साथ साथ कुर्की और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि, साल 2020 तक किस आधार पर उसे सरकारी गनर और सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इसकी भी जांच शुरू की गई है।

आपको बता दें कि, बीते दिनों श्रीकांत त्यागी का महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हो गया था। इसमें श्रीकांत महिला को अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे है। साथ ही हाथापाई करने का प्रयास किया। त्यागी ने महिला के पति के लिए अभद्र भाषा का भी उपयोग किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही त्यागी फरार है। वहीं, बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ महिला के साथ गाली गलौच करने का मामला दर्ज हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com