महराजगंज शहर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ
महराजगंज शहर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथRaj Express

सपा, बसपा ने युवाओं के हाथ में दिया तमंचा, भाजपा ने टैबलेट : योगी आदित्यनाथ

पहले व्यापारी झुक कर चलते थे और गुंडे माफिया सीना तान कर चलते थे मगर अब हालात बिल्कुल विपरीत हैं। आज व्यापारी सीना तान कर चलते हैं जबकि गुंडे माफिया के गले में पट्टा पड़ गया है।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने अपने शासन काल में युवाओं के हाथों में तमंचे थमाये थे जबकि उनकी सरकार युवा शक्ति को टैबलेट से लैस कर रही है।

महराजगंज शहर के निर्माणाधीन मंडी परिसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले व्यापारी झुक कर चलते थे और गुंडे माफिया सीना तान कर चलते थे मगर अब हालात बिल्कुल विपरीत हैं। आज व्यापारी सीना तान कर चलते हैं जबकि गुंडे माफिया के गले में पट्टा पड़ गया है। वह झुक कर चलते हैं। नगरों को सुरक्षित बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा "यूपी का नौजवान आज गर्व के साथ कह सकता है कि मैं यूपी के महराजगंज का हूं। पहले युवाओं को पहचान छिपानी पड़ती थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मान बढ़ रहा है। लोग आशा भरी निगहों भारत की ओर से देख रहे हैं। सुडान में फंसे लोग वापस आए। यह पीएम मोदी के द्वारा ही संभव हो पाया है। इंसेफलाइटिस से मौतें होती थी। किसी ने ध्यान नहीं दिया। सपा, बसपा, कांग्रेस ने ध्यान नहीं दिया। भाजपा सरकार ने इंसेफलाइटी को समाप्त कर दिया।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी का मुफ्त उपचार किया गया। 15 करोड लोगों को राशन की सुविधा दी जा रही है। किसान सीना तान कर चल रहा है। किसान को सम्मान, युवा को सम्मान, महिला सुरक्षा, मेडिकल कालेज, एम्स का निर्माण हो रहा है। दिल्ली का पैसा जमीन पर दिखे सके, इसके लिए डबल इंजन की सरकार में पैसा दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ देने में किसी की जाति नहीं देखी गई। भेदभाव किसी के साथ नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में चौक बाजार तक हाथी से जाना पड़ता था, अब 10 महराजगंज से चौक जाने में 10 मिनट लगता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com