समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादवRE

अखिलेश यादव ने रैट माइनर्स को लेकर दिया बड़ा बयान- जान बचाने वालों की भी मदद करनी चाहिए

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों के निकालने में मदद करने वाले कामगारों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हाइलाइट्स-

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में किया प्रेस वार्ता।

  • सरकार में हम लोग नहीं है लेकिन हम लोगों ने इनका सम्मान किया।

  • अखिलेश यादव ने कहा- जिन्होंने जान बचाई है उन लोगों की भी मदद करनी चाहिए।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों के निकालने में मदद करने वाले कामगारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, हम सरकार से कहेंगे कि जब उन्होंने बचने वालों की मदद की है तो फिर जान बचाने वालों की भी मदद करनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने कही यह बात:

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, "मैं सबसे पहले इन साथियों को जिन्होंने जान बचाई है इनको बधाई देता हूं धन्यवाद देता हूं। कोई कीमत नहीं होती है जान बचाने वाले की। आज हमारे साथ यहां बैठे हैं वह अनमोल नौजवान साथी है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाने का काम किया।"

उन्होंने आगे कहा कि, "सरकार में हम लोग नहीं है लेकिन हम लोगों ने इनका सम्मान किया है। लेकिन हम सरकार से जरूर कहेंगे सरकार ने जब बचने वालों की मदद की है तो सरकार को आगे आकर जिन्होंने जान बचाई है उन लोगों की भी मदद करनी चाहिए। इन लोगों ने अपनी जान की परवाह करे बगैर जान बचाने का काम किया।"

बता दें कि, उत्तरकाशी सुरंग हादसे (Uttarkashi Tunnel) में 17 दिनों से फंसे सभी मजदूरों को 28 नवंबर को निकाल लिया गया था। अब सब बेहतर हालत में हैं। इस दौरान रैट माइनर्स ने काफी मेहनत की थी। रैट माइनर्स के इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है और उनकी तारीफ कर रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com