लखनऊ में H3N2 वायरस के लिए विशेष वार्ड किया गया स्थापित
लखनऊ में H3N2 वायरस के लिए विशेष वार्ड किया गया स्थापितSocial Media

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में H3N2 वायरस के लिए विशेष वार्ड किया गया स्थापित

कोरोना वायरस के बाद देश में H3N2 वायरस ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में H3N2 वायरस के लिए विशेष वार्ड स्थापित किया गया है।

लखनऊ, भारत। कोरोना वायरस के बाद देश में H3N2 वायरस ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों से इस वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस खतरा बढ़ गया है। इस वायरस से देश में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में है। यहां अब तक स्वाइन फ्लू और H3N2 के कुल 352 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें H3N2 से पीड़ित मरीज 58 मरीज हैं। ऐसे में देश के सभी राज्य इस वायरस को लेकर सतर्कता बरत रहें हैं। इसी बीच खबर आई है कि, लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में H3N2 वायरस के लिए विशेष वार्ड स्थापित किया गया है।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में H3N2 वायरस के लिए विशेष वार्ड स्थापित किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी ने कहा, "यहां लगभग 25% बुखार के मरीज आ रहे हैं। एहतियात के तौर पर अस्पताल में 10 बेड फ्लू वार्ड में आरक्षित किए गए हैं। ये वायरस घातक नहीं है।"

असम में H3N2 इंफ्लुएंजा का पहला मामला सामने आया:

जानकारी के लिए बता दें कि, असम में H3N2 इंफ्लुएंजा का पहला मामला सामने आया है और स्वास्थ्य विभाग हालात पर करीबी नजर रखे हुए है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार रात H3N2 इंफ्लुएंजा का एक मामला सामने आने की पुष्टि हुई है।

महाराष्ट्र में वायरस से दो मौत के बाद अलर्ट पर अस्पताल:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में इस वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। इनमें अहमदनगर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा एक युवक पिछले हफ्ते अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए अलीबाग गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि, H3N2 वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है और अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि, H3N2 वायरस जानलेवा नहीं है और इसे इलाज के जरिए ठीक किया जा सकता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com