मायावती के जन्मदिन पर
मायावती के जन्मदिन पर Social Media

मायावती के जन्मदिन पर CM योगी, अखिलेश समेत इन नेताओं का आया बधाई संदेश

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर CM योगी आदित्‍यनाथ, SP प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने बर्थडे विश किया है।

उत्‍तर प्रदेश, भारत। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज अर्थात 15 जनवरी को अपना 67वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर उन्‍हें यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ व समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने बर्थडे विश किया है।

CM योगी ने दी मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं :

दरअसल, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट जारी करते हुए मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है और अपने ट्वीट में लिखा, "बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।"

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मा. मायावती, आपको जन्मदिन की ह‍ार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

तो वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मायावती को जन्मदिन पर अपने बधाई संदेश लिखा, "सुश्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें।"

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य की हम कामना करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

इसके अलावा यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने शुभकामनाएं संदेश देते हुए लिखा, "बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।"

जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का किया ऐलान :

बता दें कि, बीएसपी प्रमुख मायावती के जन्मदिन को बसपा की ओर से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया गया है। ये दिवस अति गरीबों, मजलूमों, असहायों और अन्य अति जरूरतमंद लोगों की विभिन्न रुप में मदद करके मनाया जाता है। इस दौरान मायावती पर बीएसपी की ब्लू बुक 'मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा' भाग-18 और इसके अंग्रेजी संस्करण का भी विमोचन किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co