बस्ती मंडल में लगेंगे इस साल बारिश से पहले एक करोड़ से अधिक पौधे
बस्ती मंडल में लगेंगे इस साल बारिश से पहले एक करोड़ से अधिक पौधेSocial Media

बस्ती मंडल में लगेंगे इस साल बारिश से पहले एक करोड़ से अधिक पौधे

उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल में बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर जिलों के वन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल में बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर जिलों के वन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। वन संरक्षक आनंद प्रकाश पाठक ने सोमवार को यूनीवार्ता को बताया कि मंडल के तीनों जिलों में 1.40 करोड़ पौधे लगाए जायेंगे। इस मुहिम में वन विभाग सहित अन्य विभाग भी पौधरोपण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

वन संरक्षक आनंद प्रकाश पाठक ने बताया कि हर विभाग को पौधारोपण के लिये लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। आनंद प्रकाश पाठक ने बताया कि सागवान, सहजन सहित फलदार प्रजातियों के पौधे पर्याप्त मात्रा में वन विभाग के पास मौजूद हैं। इनका उपयोग वृक्षारोपण के लिए किया जाना है। पाठक ने बताया कि लक्ष्य के मुताबिक बस्ती जिले में 36 लाख 72 हजार 9 सौ 50 पौधे, संतकबीर नगर जिले में 28 लाख 19 हजार 68 पौधे तथा सिद्धार्थनगर जिले में 39 लाख 11 हजार 54 पौधे लगाए जाएंगे।

पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा के भी उपाय सुनिश्चित किये जायेंगे। शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार वन विभाग द्वारा पौधरोपण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी पौधशालाओं में पौधे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। समय से सभी विभागों को पौधों का वितरण शुरु कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्देशित वनों की स्थापना भी कराई जाएगी। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। तिथि घोषित होते ही वन स्थापना कराई जायेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com