UP: बुलंदशहर रोड हादसे से किसान आंदोलन में ड्यूटी पर तैनात 2 जवानों की मौत
UP: बुलंदशहर रोड हादसे से किसान आंदोलन में ड्यूटी पर तैनात 2 जवानों की मौतSocial Media

UP: बुलंदशहर रोड हादसे से किसान आंदोलन में ड्यूटी पर तैनात 2 जवानों की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज एक कैंटर और ट्रक की टक्कर के कारण हुए रोड हादसे में किसान आंदोलन में ड्यूटी पर तैनात PAC के 2 जवानों की मौत और 2 जवानों घायल हो गए हैं...

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों की रफ्तार में लगातार इजाफा हो रहा है। इस राज्‍य के कही न कही इलाकों से सड़क हादसे की खबरें सामने आ ही रही हैं। अब आज मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक कैंटर और ट्रक की टक्कर होने से सड़क हादसा हुआ है।

2 पीएसी जवानों की हुई मौत :

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए एक कैंटर और ट्रक की टक्कर से PAC के 2 जवानों की मौत हो गई है, ये जवान किसान आंदोलन में ड्यूटी पर तैनात थे। बुलंदशहर में आज हुए इस हादसे की वजह से 2 जवानों को जान चली गई। इसके अलावा बुलंदशहर के इस हादसे के दौरान दो जवानों के घायल होने की भी बात सामने आई है।

बुलंदशहर के एसपी सिटी ने बताया :

तो वहीं, इस हादसे को लेकर बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के एसपी सिटी की प्रतिक्रिया भी आई है। इस दौरान SP सिटी ने बताया कि, "इसमें 2 PAC के जवान शहीद हो गए हैं और 2 घायल हैं। मुकदमा दर्ज़ कर कार्रवाई की जा रही है।" बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार, ''मंगलवार को ट्रक द्वारा कुचले जाने से सिकंदराबाद इलाके में 2 पीएसी जवानों की मौत हो गई। जवानों को कुचलने वाले ट्रक का अन्य ट्रक से टकराने के बाद संतुलन बिगड़ गया था। हादसे में दो जवान घायल भी हुए।''

बता दें कि, इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। यहां यूपी के कुंदरकी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर एक मिनी बस और एक कैंटर ट्रक की जोरदार भिड़ंत के कारण हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत व 10-11 लोग घायल हुए थे। इस दौरान त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दु:ख जताते हुए मुआवजे का भी ऐलान किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com