उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में निर्माणाधीन दीवार गिरने से हादसा
उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में निर्माणाधीन दीवार गिरने से हादसा Social Media

उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में निर्माणाधीन दीवार गिरने से हादसा- 4 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-21 में आज एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई है, जिसमें चार मजदूरों की मौत, जबकि छह मजदूर मलबे में दबे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-21 में आज सोमवार को एक हादसा होने की खबर सामने आ रही है, यहां एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई है, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई है,जबकि छह मजदूर मलबे में दबे हुए हैं।

नोएडा के सेक्टर 21 जलवायु विहार में हुआ हादसा :

बताया जा रहा है कि, नोएडा के सेक्टर 21 में जो निर्माणाधीन दीवार गिरी वह 100 मीटर लंबी थी, यह हादसा नोएडा के सेक्टर 21 जलवायु विहार में हुआ। इस दौरान जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग पहुंचे और राहत और बचाव कार्य में जुट गए। घटनास्‍थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ये दीवार सेक्टर 21 के आउटसाइड बन रही थी ये बाउंड्री वॉल बचाव कार्य में बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया गया है। तो वहीं, राहत और बचाव कार्य में अभी तक 12 लोगों को बचाया जा चुका है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

CM योगी ने दुख जाहिर किया :

नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरने के इस हादसे पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ द्वारा दुख जाहिर किया गया है। साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनपद गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

कैसे हुआ हादसा :

हादसे के बारे में यह जानकारी सामने आ रही है कि, दीवार के रेनोवेशन का काम चल रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। डीएम सुहास एलवाए के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण ने जल वायु विहार के पास जल निकासी मरम्मत कार्य का ठेका सेक्टर 21 में दिया था। हमें बताया गया है कि, जब मजदूर ईंटें निकाल रहे थे, दीवार गिर गई। इसकी जांच कराई जाएगी। तो वहीं, नोएडा अथॉरिटी ने मुआवजे का ऐलान किया, जो नियम होगा उसके मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com