UP Election Results 2022
UP Election Results 2022 Social Media

UP Election Results 2022 : मतगणना जारी, जानें अब तक के रुझान में कौन सबसे आगे

UP Election Results 2022 : उत्‍तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मतगणना शुरू हो गई है, चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे आगे चल रही है...

UP Election Results 2022 : आज 10 मार्च को पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है और पूरे देश की नजरें आज के चुनाव नतीजों पर है। उत्‍तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मतगणना शुरू हो गई है, मतगणना कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं।

रुझानों में BJP सबसे आगे :

दरअसल, विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे, इस दौरान मतगणना स्‍थल पर सुरक्षाबल के जवानों के साथ ही CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि निगरानी रखी जा सके। तो वहीं चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे आगे चल रही है। अभी तक के रुझानों पर नजर डालें तो भाजपा-119, समाजवादी पार्टी-55 सीट, राष्ट्रीय लोक दल-6 और अन्य-17 सीटों पर आगे है।

  • चुनाव आयोग के अनुसार रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।

  • लखीमपुर खीरी को लेकर बड़ा रुझान सामने आ रहा है। जिले की 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर बीजेपी आगे चल रही है। विधानसभा की 2 सीटों पर सपा प्रत्‍याशी लीड कर रहे हैं।

  • प्रयागराज की फूलपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी 709 वोटों से आगे चल रहे हैं, बीजेपी के प्रवीण पटेल दूसरे नंबर पर हैं।

  • प्रयागराज शहर की उत्‍तरी सीट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां से भाजपा के हर्षवर्धन बाजपेई आगे चल रहे हैं, सपा के संदीप यादव पिछड़ गए हैं।

उत्तर प्रदेश में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग के अवनीश अवस्थी ने बताया, ''हर ज़िले में मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आयोग के निर्देश के तहत मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से हो रही है और अधिकारी सभी निर्वाचन क्षेत्रों में पारदर्शी मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहे हैं।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com