UP: ललितपुर में ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान, परेशान किसानों ने लगाई सरकार से गुहार
उत्तर प्रदेश। ललितपुर में किसानो की परेशानी खत्म ही नहीं हो रही हैं। एक बार फिर किसानों पर कुदरत की मार पड़ी हैं। शुक्रवार दोपहर बाद चलीं तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से रबी की खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। ओलावृष्टि इतनी तेज हुई कि सड़कें और खेत पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। वहीं कई जगह बारिश के चलते गेहूं व जौ की फसल गिरकर खेतों में बिछ गई और चने की फली भी झड़ गई। ऐसे में परेशान किसान ने योगी सरकार से अपनी आस और उम्मीद लगाई हैं।
परेशान किसान बोले:
यूपी के किसानों के आगे आर्थिक संकट है। आसमान में बादल छाए रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई। यूपी में परेशान किसान ने सरकार से मदद की उम्मीद लगाई हैं। परेशान किसान ने सरकार से मदद मागंते हुए बोलै-"1 घंटे से ज्यादा ओलावृष्टि होने से फसल पूरी खराब हो गई है। किसान ऐसे ही कर्ज में है इससे और ज्यादा हो गया है। हम सरकार से चाहते हैं कि वो हमारी कुछ मदद करें"
बता दें, बीते दिन हुई बारिश व ओलावृष्टि से करीब एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुईं हैं। जिले में 153069 हेक्टेयर में गेहूं, 7084 हेक्टेयर में जौ, 16030 में चना, 22991 में मसूर, 5914 में सरसों की फसल की बुवाई की गई थी।
नुकसान का लिया जायजा
शुक्रवार दोपहर बारिश और भारी ओलावृष्टि के बाद तहसील क्षेत्र के कई गांवों में जानकारी के बाद एसडीएम संजय पांडेय और तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने ओला प्रभावित गांव बस्त्रावन का भ्रमण किया और प्राकृतिक आपदा से हुई फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा किसानों को सांत्वना दी।
इन क्षेत्रों में हुआ नुक्सान :
किसान खेतों में तेजी से काम निपटाने में जुटे रहे इस दौरान तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी व कटी पड़ी फसल बर्बाद हो गई। हनुपुरा, कारीटोरन, इमलिया, हीरापुर, खजरा, देवरान में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, चना और मसूर की फसल को नुकसान हुआ। वहीं मटर की फसल भी बर्बाद हो गई। मड़ावरा के गांव धौरीसागर में ओलावृष्टि से गेहूं व चना और मसूर की फसल प्रभावित हुई। जखौरा ब्लॉक क्षेत्र में गांव घिसौली, चितरा, आगर, धुरबारा, बादरौन और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलते गेहूं की फसल तिरछी होकर बिछ गई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।