UP के किसानों का संसद की ओर मार्च, दिल्ली - नोएडा बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम

Farmers March Towards Parliament : नोएडा प्राधिकरण द्वारा जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान पिछले कई समय से विरोध कर रहे हैं।
UP के किसानों का संसद की ओर मार्च
UP के किसानों का संसद की ओर मार्चRaj Express

हाइलाइट्स :

  • प्रदर्शन करते कई किसान पुलिस हिरासत में।

  • दिल्ली नोएडा सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।

  • किसानों द्वारा संसद को घेर प्रदर्शन करने की योजना।

उत्तरप्रदेश। दिल्ली - नोएडा चिल्ला बॉर्डर से संसद की ओर मार्च पर निकले किसानों ने गुरुवार को जमकर प्रदर्शन किया। ये किसान नोएडा प्राधिकरण के खिलाग बुधवार से प्रदर्शन कर रहे हैं गुरुवार को संसद को घेरने की तैयारी थी। सुरक्षा अधिकारियों ने रास्ते में ही कई किसानों को हिरासत में ले लिया है। नोएडा एक्सप्रेस वे पर भी आवाजाही बाधित है। इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली - नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान पिछले कई समय से विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को किसानों ने महापंचायत भी बुलाई थी जिसमें मांगे न मने जाने पर संसद की ओर मार्च करने की बात कही गई थी।

प्रदर्शन कर रहे कुछ किसानों को सुरक्षा कर्मियों द्वारा हिरासत में लिया गया है। फिलहात नोएडा एक्सप्रेस वे पर भी आवक जावक बाधित है। दिल्ली - नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर गाड़ियों की लम्बी कतारें देखी गई। कई लोग यहां घंटों से जाम में फसे हुए हैं।

किसानों को पुलिस ने रोका

संसद की ओर मार्च कर रहे उत्तरप्रदेश के किसानों को पुलिस ने नोएडा में रोक दिया है। यहाँ भारी संख्या में किसान मौजूद हैं। पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसानों ने सड़क पर बैठकर की प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान नोएडा प्राधिकरण से मुआवजे समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com