UP के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी-
UP के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी- Raj Express

UP के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी- अब GST काउंसिल के मंत्री समूह के बने संयोजक

उत्तर प्रदेश एक के बाद एक उपलब्धि हासिल कर रहा है। अब प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, उन्‍हें जीएसटी काउंसिल के मंत्री समूह काे संयोजक बनाया गया है।
  • उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को GST काउंसिल द्वारा जीओएम में संयोजक नामित किया

  • काउंसिल बैठकों में अहम सुझावों को देखते हुए सुरेश खन्ना को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

  • जीओएम में आंशिक संशोधन करते हुए इसे पुनर्गठित किए जाने के आदेश भी जारी

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश एक के बाद एक उपलब्धि हासिल कर रहा है। अब यह खबर सामने आ रही है कि, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को जीएसटी काउंसिल के मंत्री समूह काे संयोजक बनाया गया है।

दरअसल, GST काउंसिल जनहित में समय-समय पर कर की दरों में संशोधन करता रहता है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को माल एवं सेवाओं पर कर की दरों में संशोधन के लिए GST काउंसिल द्वारा गठित मंत्रियों के समूह (जीओएम) में संयोजक नामित किया गया है और आंशिक संशोधन करते हुए इसे पुनर्गठित किए जाने से संबंधित आदेश भी जारी कर दिए है, जिसमें सुरेश खन्ना को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, काउंसिल की विभिन्न बैठकों में सुरेश खन्ना की ओर से कई अहम जरूरी सुझाव दिए गए थे। इसी को देखते हुए उन्हें संयोजक की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई जीओएम के संयोजक थे। पुनर्गठित जीओएम में अब संयोजक सुरेश खन्ना होंगे, जबकि गोवा के परिवहन मंत्री मॉविन गोडिन्हो, बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्थान के शहरी विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल, पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रमा भट्टाचार्य,कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा और केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल सदस्य होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com