MLC चुनाव में खिल रहा कमल, हार रही सपा
MLC चुनाव में खिल रहा कमल, हार रही सपाSocial Media

UP MLC Election Result : MLC चुनाव में खिल रहा कमल, हार रही सपा

UP MLC Election Result : उत्‍तर प्रदेश में आज विधान परिषद चुनाव की वोटिंग की मतगणना हो रही है। आइये देखते हैं अभी तक चुनाव परिणाम में कौन विजयी हो रहा हैै...

UP MLC Election Result : भाजपा शासित राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव हुए, जिसकी वोटिंग 9 अप्रैल को हो चुकी है और आज 12 अप्रैल को चुनाव के नतीजे जारी हो रहे हैं। 27 जिलों के मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई, जो अभी भी जारी है। इस दौरान UP MLC चुनाव में भी कमल खिल रहा है, जिससे भाजपाइयों में खुशी की लहर है और समाजवादी पार्टी (SP) को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, उत्‍तर प्रदेश के विधान परिषद चुनाव में 36 सीटों पर मतदान हुए थे, इन सीटों पर कुल 95 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में उतरे थे, जिनके भाग्‍य का फैसला आज हो जाएगा। तो वहीं, 36 सीटों में से 9 सीटों पर एक तरफा बीजेपी की जीत तय है। आज दोपहर तक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 विधान परिषद सीटों के नतीजे भी जारी हो जाएंगे। आइये देखते है अभी तक चुनाव परिणाम में कौन विजयी हो रहा हैै।

  • UP की रायबरेली सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह जीत गए हैं।

  • देवरिया-कुशीनगर एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी कफील खान हार गए हैं।

  • भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर रतनपाल सिंह को 4255 वोट मिले।

  • समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ कफील खान को 1031वोट मिले।

  • भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ रतन पाल सिंह 3224 मतों से विजयी घोषित।

  • फैज़ाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। यहां भाजपा के हरिओम पांडेय ने 2724 वोट प्राप्त किए और सपा के हीरालाल को 1044 मत मिले हैं।

  • सीतापुर में समाजवादी पार्टी को हार मिली है। यहां 3762 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह एमएलसी पद का चुनाव जीत गए हैं और सपा प्रत्याशी को मात्र 61 मत मिले हैं, जबकि 42 मत अवैध पाए गए।

  • बस्ती-सिद्धार्थनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5267 वोट मिले हैं। तो वहीं, सपा के संतोष यादव सन्नी को 887 मत प्राप्त हुए।

  • गोरखपुर महराजगंज सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। यहां भाजपा प्रत्याशी सीपी चंद विजयी घोषित हुए हैं।

  • कानपुर-फतेहपुर सीट पर भाजपा के अविनाश सिंह को 4600 से अधिक वोट मिले हैं, जबकि सपा के दिलीप सिंह कल्लू यादव को मात्र 250 वोट प्राप्त हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com