अलीगढ़ अब हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा
अलीगढ़ अब हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगाRE

UP News: अलीगढ़ का नाम बदल कर हरिगढ़ करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

अलीगढ़ अब हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा। नए नाम के प्रस्ताव पर अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड ने मुहर लगा दी। यह फैसला नगर निगम की बैठक में लिया गया। इस बैठक में शहर के पार्षदों की मौजूदगी रही।

हाइलाइट्स-

  • अलीगढ़ के नाम बदलने को लेकर हो रहे हंगामे के बाद अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड बड़ा फैसला लिया है।

  • अलीगढ़ का नाम बदल कर हरिगढ़ करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी।

  • नए नाम के प्रस्ताव पर अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड ने मुहर लगा दी।

अलीगढ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में कई जिलों के नाम बदले गए हैं। इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज हुआ, तो वहीं फैज़ाबाद ज़िला अयोध्या हो गया। वहीं, अब अलीगढ़ के नाम बदलने को लेकर हंगामा किया जा रहा है, जिसके बाद अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड बड़ा फैसला लिया है। बता दें, अलीगढ़ अब हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा। नए नाम के प्रस्ताव पर अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड ने मुहर लगा दी।

बता दें कि, अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड की बैठक में भारतीय जनता पार्टी पार्षद संजय पंडित ने अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में उन्होंने अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने की मांग की। बैठक में प्रस्ताव आते ही विपक्षी पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, भाजपा पार्षदों के बहुमत वाली नगर निगम बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब इसे प्रशासन को भेजा जाएगा, सरकार की मंज़ूरी मिलने पर ज़िले का नाम बदल जाएगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कही यह बात:

नगर निगम की बैठक में अलीगढ़ का नाम बदल कर हरिगढ़ करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि, "कल बैठक में एक पार्षद संजय पंडित द्वारा एक प्रस्ताव अलीगढ़ को हरिगढ़ करने का रखा गया। जिसको सर्वसम्मति से सभी पार्षदों ने पास करा दिया। अब इसे आगे भेजा जाएगा। मुझे उम्मीद है कि, बहुत जल्द शासन इसे संज्ञान में लेकर अलीगढ़ के नाम को हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरी करेगा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com