मुख्यमंत्री योगी ने आपदा से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री योगी ने आपदा से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त कियाSocial Media

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी ने आपदा से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, झांसी, रायबरेली, प्रयागराज तथा सीतापुर में अतिवृष्टि, जनपद कन्नौज में आकाशीय विद्युत तथा जनपद सोनभद्र में सर्पदंश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

ज्ञातव्य है कि राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार जनपद लखनऊ में अतिवृष्टि से 09, उन्नाव में 05, फतेहपुर में 03, झांसी में 01, रायबरेली में 01, प्रयागराज में 02 तथा सीतापुर में 01 जनहानि तथा जनपद कन्नौज में आकाशीय विद्युत से 01 एवं जनपद सोनभद्र में सर्पदंश से 02 जनहानि की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त विवरण के अनुसार जनपद लखनऊ में अतिवृष्टि से 02, झांसी में 01, रायबरेली में 03 व्यक्तियों तथा जनपद कुशीनगर में आकाशीय विद्युत से 04 तथा जनपद सोनभद्र में सर्पदंश से 01 व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद फतेहपुर में 05, जनपद अमेठी में 02 तथा जनपद मऊ में 01 पशुहानि हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co