6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग जारी
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग जारीRaj Express

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग जारी

उत्‍तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बंगाल, केरल की 1-1 और त्रिपुरा की 2 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

हाइलाइट्स :

  • 6 राज्‍यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान

  • सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

  • चुनाव के नतीजे 8 सितंबर को आएंगे

राज एक्‍सप्रेस। आज 5 सितंबर को देश के 6 राज्‍यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे है। जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे उनमें उत्तर प्रदेश की घोसी, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी, केरल की पुथुपल्ली, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी और त्रिपुरा की बोक्सानगर और धनपुर सीटें शामिल हैं।

8 सितंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे :

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा, झारखंड और उत्तराखंड में 1-1 विधानसभा सीट पर, जबकि त्रिपुरा की 2 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। आज चुनाव होने के बाद इसके नतीजे 8 सितंबर को आएंगे। बताते चलें कि, घोसी और धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा के कारण चुनाव हो रहा और बाकी 5 सीटों पर मौजूदा विधायक के निधन होने के चलते चुनाव कराया जा रहा है।

सभी मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया ठीक चल रही है। सारे अधिकारी फील्ड में हैं, कहीं अनियमितताओं की सूचना नहीं है।

मऊ के जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार

  • पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर TMC, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

  • केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस और लेफ्ट के बीच मुकाबला है, यह सीट कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद खाली थी।

  • त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर भाजपा और CPI(M) के बीच सीधा मुकाबला है।

  • झारखंड की डुमरी सीट पर INDIA और NDA गठबंधन के उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com