वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी में संबोधित करते सिद्धार्थ नाथ सिंह
वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी में संबोधित करते सिद्धार्थ नाथ सिंह Raj Express

महिलाएं उद्यमी बनकर स्थानीय उत्पादों की पहचान के साथ आत्मनिर्भर बनें : सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश : वोकल फॉर लोकल मंत्र ने स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दी है। महिलाएं स्वालंबी बनकर आत्मनिर्भर बनें, तभी मोदी और योगी के सपने साकार होंगे।

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। प्रयागराज शहर पश्चिम की महिलाओं के पास सबसे बड़ी ताकत है कि अपने हुनर और कला के जरिए जीवन में समृद्धि ला सकती हैं, यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा में आयोजित वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी झलवा में शुभारंभ के दौरान कही।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा शहर पश्चिमी में ललिता शास्त्री स्नेही सेवा संस्थान के माध्यम से महिलाओं ने प्रशिक्षण लेकर सीखा, टूल किट भी प्राप्त किए और बैंक ने भी आगे बढ़कर लोन दिया। जिन महिलाओं ने सीखा उन्होंने स्वदेशी निर्मित उत्पाद का स्टाल लगा दिखा रही है। यह बता रही है कि आप भी सीखकर आगे बढ़ सकती है। आपमें बड़ी ताकत होने के बाबजूद टूलकिट लेने के बाद भी कई महिलाएं घर में बैठी है। पति का सहारा बनिए, खुद ताकत बनें। स्थानीय उत्पाद के अपार संभावनाओं के बावजूद स्थानीय बाजार में पहचान बनाने में पिछड़े है। क्यों ऐसा हो रहा है। मोदी और योगी का सपना है कि महिलाएं उद्यमी बनकर स्थानीय उत्पादों को पहचान के साथ आत्मनिर्भर बनें। हमें भीड़ नहीं,हुनरमंद और आगे बढ़ने में रुचि रखने वाली महिलाएं चाहिए जो आगे बढ़ेगी तो बेटी और बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। महिला भी उद्यमी बन सकती है केवल सोच बदलना होगा। राजनीतिक मंच की शोभा न बनें। बल्कि ऐसी ताकत बनें कि राजनीतिक लोग आपसे पास पहुँचने गौरवांवित महसूस करें। जिस दिन संकल्प ले लिया उन दिन से पीछे मुड़ कर नहीं देखना पड़ेगा। वोकल फॉर लोकल मंत्र ने स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दी है। महिलाएं स्वालंबी बनकर आत्मनिर्भर बनें,तभी मोदी और योगी का सपना साकार होंगे।

पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं की संख्या देखकर लगता कि शहर पश्चिमी की महिलाएं उद्यमी बनने के लिए संकल्पित है। खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी श्री राम औतार यादव ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाएं आदि लेकर सदैव द्वार पर खड़ी है केवल आप को लक्ष्य तय करना है आगे बढ़िए और अपने जीवन को सवारने के लिए आगे आए और उद्यमी बनें। कार्यक्रम संयोजक राम लोचन साहू ने संचालन कर स्वागत व वंदन किया। शहर पश्चिमी के महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए स्वालंबी बनकर आत्मनिर्भर बनने में सहायता का वादा किया। इससे पहले मल्टीग्रेन आटा,वर्मी कम्पोस्ट खाद, हाथों से निर्मित कपड़े के बैग व पर्स,मायक्रम से बनी गणेश प्रतिमा, आयुर्वेद की दवाएं, आचार, मुरब्बा, गोबर से दियाली, गंगा जल से निर्मित अगरबत्ती, दोना, राम गोल्ड का मसाला, बच्चों के द्वारा बने प्राकृतिक दृश्य,मिट्टी के बने वस्तुओं को देखा और जमकर सराहना किया।

इस मौके पर डॉ .नीता सिंह, उर्वशी मिश्रा, सीमा पाल, प्रीति पटेल, निर्जला पटेल, आभा सिंह, आकांक्षा केसरवानी, ममता, गुड्डी सिंह,कविता, शबाना खातून, सूफिया बीबी, गुरमीत सिंह, जगदीश दिवाकर, सीमा सिंह, कौशकी सिंह, रामजी शुक्ला, पवन मिश्रा, संजय कुशवाहा, रीता साहू, दिनेश तिवारी आदि ने खरीददारी की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com