बदायूं में बोले योगी आदित्यनाथ- आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखाई दे रहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बदायूं जिले में बायोगैस प्लांट के साथ 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी।
बदायूं में बोले योगी आदित्यनाथ
बदायूं में बोले योगी आदित्यनाथRE

हाइलाइट्स-

  • उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट का उद्घाटन।

  • योगी आदित्यनाथ ने बदायूं जिले में बायोगैस प्लांट के साथ 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी।

  • बदायूं में बोले योगी आदित्यनाथ- आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखाई दे रहा।

बदायूं, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बदायूं जिले में बायोगैस प्लांट के साथ 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। दातागंज के गांव सैजनी में आयोजित कार्यक्रम में एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर 44 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूँ में एचपीसीएल कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र के उद्घाटन और 08 नए सीबीजी संयंत्रों के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि, "यही है रामराज्य, जिसको आप Waste कहते थे, अब वह Waste नहीं होगा, वह Wealth का काम करेगा। यही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है। आज 'नए भारत' का 'नया उत्तर प्रदेश' दिखाई दे रहा है। 'नए उत्तर प्रदेश' में समृद्धि भी है तो सुरक्षा भी है, सुशासन भी है तो सुव्यवस्था भी है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूँ में कहा कि, "आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखाई दे रहा है। इस नए उत्तर प्रदेश में समृद्धि और सुरक्षा है, सुशासन और सुव्यवस्था है।"

उन्होंने कहा कि, "सात वर्ष पहले सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता था। प्रदेश में लोग नहीं आते थे। बेटी-बहनें स्कूल नहीं जा पाती थीं। पहचान और सुरक्षा का संकट था। सात वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ है। जो प्रदेश पहले दंगा प्रदेश था, वही अब उत्सव प्रदेश बन गया है। कहीं रामोत्सव हो रहा है, कहीं दीपोत्सव तो होली उत्सव हो रहा है। त्योहारों से जुड़कर लोग आनंदित हो रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए कहा कि, बदायूं से लखनऊ की दूरी तीन घंटे में पूरी हो जाएगी। चार साढ़े चार घंटे प्रयागराज तो तीन घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com