उत्तराखंड : बागेश्वर जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके

आज उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आया था। हालांकि, यह भूकंप के झटके बहुत हल्के थे।
Uttarakhand Bageshwar Earthquake
Uttarakhand Bageshwar EarthquakeSocial Media

Uttarakhand Earthquake : पूरा देश कोरोना की वैक्सीन को मंजूरी मिलने की खुशी मना रहा है। इसी बीच भारत के कुछ राज्य कोरोना के साथ ही भूंकप के झटकों का भी सामना कर रहे हैं। हाल ही में कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस होते रहे हैं। जिससे लोगों की मुश्किलें व डर और अधिक बढ़ रहा था। वहीं, आज उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आया था। हालांकि, यह भूकंप के झटके बहुत हल्के थे।

भूकंप की तीव्रता :

बताते चलें, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के हल्के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है, लेकिन बागेश्वर जिले में रहने वाले लोगों ने भूकंप के यह झटके 15 सेकेंड तक महसूस किए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी -NCS) इस भूकंप की जानकारी आज शाम को साझा की। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गयी। साथ ही यह भी बताया कि, महसूस किए गए इन भूकंप का केंद्र बागेश्वर में देखा गया है। बताते चलें, भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील उत्तराखंड जोन पांच व संवेदनशील जोन चार में आता है।

उत्तराखंड है पहाड़ी इलाका :

दरअसल, उत्तराखंड एक पहाड़ी इलाका होने के कारण यहाँ आये दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। यहां, कभी हल्के भूकंप के यह झटके महसूस किए जाते हैं तो कभी बहुत तेज। यहां, पहले कई बार भूकंप के चलते बड़ा नुकसान होने की खबरें भी सामने आई है। हर बार भूकंप और भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी जाती है। बताते चलें, दुनियाभर के कई देशों में कोरोना का आतंक बहुत तेजी से फैल रहा है ऐसे में भूकंप के झटके भारत के राज्यों के लोगों की परेशानी की वजह बन रहे हैं। क्योंकि, इससे पहले भी कई राज्यों में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जाते रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com