उत्तराखंड: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना संक्रमण के चलते निधन

इस साल कोरोना संक्रमण के चलते कई लोगों की मृत्यु हो गई हैं। वहीं, अब उत्तराखंड के BJP विधायक की कोरोना संक्रमण के चलते ही निधन होने की खबर सामने आई है।
Uttarakhand BJP MLA Surendra Singh Jeena dies due to Corona
Uttarakhand BJP MLA Surendra Singh Jeena dies due to CoronaANI Twitter

उत्तराखंड। पूरा भारत आज कोरोना का का दंश बुरी तरह झेल रहा है। पूरे देश में कई राज्यों में कोरोना के मामलों का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही इस वायरस की चपेट में आने से बड़े से बड़ा दिग्गज नेता और अभिनेता भी बचने में नाकाम रहे हैं। देशभर में कोरोना की चपेट में आने से अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस साल कई नेता और अभिनेता की मृत्यु की खबर भी सामने आई हैं। वहीं, अब उत्तराखंड के BJP विधायक की कोरोना संक्रमण के चलते ही निधन होने की खबर सामने आई है।

BJP विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन :

दरअसल, उत्तराखंड के BJP विधायक सुरेंद्र सिंह जीना कुछ दिन पहले ही कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित होने के बाद उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन आज यानि गुरुवार को उनका निधन हो गया। बताते चलें, सुरेंद्र सिंह जीना उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। वह कई साल से BJP पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। सुरेंद्र सिंह जीना अपनी लोकप्रियता के चलते ही तीसरी बार विधायक बने थे। सुरेंद्र जीना के निधन की जानकारी अल्मोड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह ने दी। बताते चलें, हाल ही में उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

सल्ट भिकियासैंण का पूरा इलाका डूबा शोक में :

सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। उनकी मृत्यु की खबर से सल्ट भिकियासैंण इलाका शोक में डूब गया है। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन को लेकर सल्ट भिकियासैंण से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि,

'सुरेन्द्र सिंह जीना हमारे युवा, ऊर्जा वान व योग्य कार्यकर्ता और विधायक थे। वो हमेशा संगठन एवं जनहित में सक्रिय रहते थे। वो एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुख सहन करने की शक्ति परिवार को दे। वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है।'

बंशी धर भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com