Uttarakhand Budget 2022-23
Uttarakhand Budget 2022-23Social Media

Uttarakhand Budget 2022-23: उत्तराखंड का बजट 2022-23 पेश

उत्तराखंड विधानसभा में आज बजट सत्र के पहले दिन प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य का बजट 2022-23 पेश किया...

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड में आज मंगलवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश हुआ। इस बार उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 65 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्‍तुत किया है।

प्रदेश के वित्त मंत्री ने बजट 2022-23 किया पेश :

विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। जिसमें महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष पैकेज है। धामी सरकार ने इस बार बजट में यह खास ऐलान किए है-

  • सरकारी विभागों में नवपरिवर्तन पर सरकार का फोकस।

  • कर्षि क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर कार्य।

  • बेहतर कनेक्टिविटी बनाने पर कार्य।

  • पूंजीगत परियोजनाओं से बनेगा राज्य का भविष्य सुनहरा।

  • केंद्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं को तेजी से लागू करेंगे।

  • 1 हजार 930 करोड़ की योजना से टिहरी झील का विकास।

  • ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर कार्य।

  • 1 हजार 750 की लागत से देहरादून से मसूरी परियोजना की भारत सरकार से स्वीकृति।

  • चाय विकास योजना के लिए 18.4 करोड़ का प्रावधान।

  • चाय बागानों को टी टूरिज्म के लिए तैयार किया जाएगा।

  • 1 हजार 750 की लागत से देहरादून से मसूरी परियोजना की भारत सरकार से स्वीकृति।

  • 2 हजार 812 करोड़ की अर्बन योजना की स्वीकृति।

  • स्वच्छ पेयजल के लिए जायका के माध्यम से 1 हजार 600 करोड़ की योजना।

  • 14 हजार 387 करोड़ की वाह्य सहायतित योजना की सौगात केंद्र ने दी है।

  • मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 20 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

  • सामुदायिक फिटनेस उपकरण (ओपन जिम) के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया।

  • गौसदनों की स्थापना के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 15 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

  • मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 17 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co