उत्‍तराखंड के CM धामी
उत्‍तराखंड के CM धामी Social Media

उत्‍तराखंड के CM धामी ने हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र पर विचार मंथन कार्यक्रम को किया संबोधित

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में 'हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र' पर विचार मंथन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को संबोधित किया।

हाइलाइट्स :

  • देहरादून में 'हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र' पर विचार मंथन कार्यक्रम

  • कार्यक्रम में उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने लिया हिस्‍सा

  • हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र पर विचार मंथन कार्यक्रम को CM धामी ने किया संबोधित

उत्‍तराखंड, भारत। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को देहरादून में 'हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र' पर विचार मंथन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को संबोधित किया और कही ये बातें।

हम इसी कल्पना को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं :

हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र पर विचार मंथन कार्यक्रम में उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा- वर्ष 2025 में जब हम उत्तराखण्ड का स्थापना दिवस मना रहे होंगे, उस समय हर दृष्टि से उत्तराखण्ड देश के श्रेष्ठ राज्यों में हो, हम इसी कल्पना को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। हम चंपावत को एक मॉडल जिले के रूप में आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा धरातल पर सर्वेक्षण किया गया है।

दुनिया के डिजिटल ट्रांजेक्शन का 40% ट्रांजेक्शन भारत में होता है :

अभाव कितने भी हों, संसाधन कितने भी कम हों, अगर इच्छा शक्ति मजबूत है तो हम कोई भी कार्य कर सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा जब डिजिटलाइजेशन का दौर शुरू किया गया तो आलोचक कहते थे कि यह संभव नहीं है, लेकिन आज पूरी दुनिया के डिजिटल ट्रांजेक्शन का 40% ट्रांजेक्शन भारत में होता है।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

उत्तराखंड के लिए एक रोडमैप बनाना है :

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने 'हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र' पर विचार मंथन कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उत्तराखंड के लिए एक रोडमैप को लेकर जानकारी देते हुए यह भी बताया कि, '' राज्य का भूगोल व चंपावत का भूगोल एक जैसा है। उत्तराखंड के लिए एक रोडमैप बनाना है, अगर इस ज़िले को मॉडल के रूप में देखें तो उत्तराखंड के लिए आगे रास्ता आसान होगा।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com