उत्तराखंड के CM पुष्‍कर धामी 'रन फॉर योग' में दौड़े
उत्तराखंड के CM पुष्‍कर धामी 'रन फॉर योग' में दौड़े Social Media

उत्तराखंड के CM पुष्‍कर धामी 'रन फॉर योग' में दौड़े और युवाओं व जनता को दिया जागरूकता का संदेश

उत्तराखंड के देहरादून में 'रन फॉर योग' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दौड़ लगाई एवं युवा के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया।

उत्तराखंड, भारत। कई बार सभी ने यह कहते सुना ही होगा कि, योग हमारी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हुआ है, इसलिए स्वस्थ और खुशहाल बनने के लिए योग काफी असरदार होता है और हर साल पूरी दुनिया में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। तो वहीं, आज सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पहले उत्तराखंड के देहरादून में 'रन फॉर योग' कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया।

CM पुष्कर सिंह धामी ने लगाई दौड़ :

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 'रन फॉर योग' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा मेयर सुनील अनियल गामा, विधायक खजान दास,धायक विनोद चमोली, डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार, सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे व अन्य लोग मौजूद रहे। तो वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर से एमकेपी चौक तक दौड़ लगाई एवं युवा के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया।

CM पुष्कर सिंह धामी ने 'रन फॉर योग' कार्यक्रम को संबोधित कर अपने संबोधन में कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूरी दुनिया में योग की मान्‍यता दिलवाई। PM मोदी के नेतृत्‍व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्‍सव के रूप में मना रही है। साथ ही संस्कृति संस्कृति धर्म भारत की परंपराओं के संरक्षण का कार्य चल रहा है। शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

योग का अभ्यास शरीर स्वस्थ और मन को जोड़ता है, साथ ही योग से शरीर विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं। दौड़ की अगुवाई कर रहे एनसीसी युवाओं को देख बचपन याद आ गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून शहर देश के प्रमुख शहरों में से एक है :

उन्होंने आगे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्सव के रूप में मनाए जाने का सभी से आग्रह किया और कहा, ''देहरादून शहर देश के प्रमुख शहरों में से एक है इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। क्लीन सिटी ग्रीन सिटी यह मेरा डेंसिटी के साथ आप सभी जुड़े और अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाएं।'' इस दौरान उन्होंने सबको सहभागिता से किया जाने वाला कार्य बताया और कहा कि, ''हम इकोलॉजी और इकोनॉमी में समन्वय बनाकर देहरादून शहर का विकास करेंगे। उत्तराखंड राज्य विकास के नए आयामों को छू रहा है ,आज केदारनाथ का प्रांगण में दिव्य भव्य और नया रूप ले लिया है। इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान भी शुरू कर दिया गया है। आने वाले 25 वर्ष को उत्तराखंड को प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य बन जाएगा।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com