मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीSocial Media

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ की बैठक

दिल्ली, भारत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) के साथ बैठक की।

दिल्ली, भारत। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आज बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) की अध्यक्षता में किसाऊ बांध बहुद्देशीय परियोजना (Kisau Dam project) पर आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कही यह बात:

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान कहा कि, "यमुना नदी पर 3 बड़े प्रोजेक्ट भारत सरकार की मदद से बनने वाले हैं। इसमें दो प्रोजेक्टों पर लगभग राज्यों में सहमति बन चुकी है। किशाऊ प्रोजेक्ट से कई राज्यों को लाभ मिलेगा। उस पर राज्यों में सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।"

पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कहा कि, "बैठक में हमने राज्य की तरफ से अपना पक्ष रखा है, एक सकारात्मक बैठक हुई है। एक हफ्ते बाद फिर से बैठक होगी और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "परियोजना डीपीआर की लागत बढ़ने की दशा में विद्युत घटक लागत को स्थिर रखा जाए अथवा बढ़ी हुई विद्युत घटक लागत को अन्य चार लाभार्थी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान एवं दिल्ली द्वारा वहन किया जाए। ताकि राज्य के उपभोगताओं को सस्ती दर पर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह राष्ट्रीय परियोजना, उत्तराखंड के विकास हेतु मील का पत्थर साबित होगी।"

गौरतलब है कि, किसाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन का कार्य उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम किसाऊ कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना को फरवरी 2008 में राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया। किसाऊ बांध परियोजना एशिया की दूसरी सबसे बड़ी बांध परियोजना होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बोले राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, कहा- मैं पीछे नहीं हटूंगा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com