उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायक राजकुमार ने BJP ज्‍वाइन कर नड्डा से की मुलाकात

उत्तराखंड में पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा का दामन थामा। इसके बाद उन्‍होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात की।
उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायक राजकुमार ने BJP ज्‍वाइन कर नड्डा से की मुलाकात
उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायक राजकुमार ने BJP ज्‍वाइन कर नड्डा से की मुलाकातSocial Media

दिल्ली, भारत। देश के कुछ राज्‍यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की बगावत को दौर शुरू हो गया है और विधायक दलबदल कर रहे है। इसी कड़ी में आज रविवार को उत्तराखंड में कांग्रेस के पूरोला से विधायक राजकुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्‍वाइन कर ली है।

राजकुमार ने जे.पी.नड्डा से मुलाकात की :

दरअसल, पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने आज रविवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा का दामन थामा है। उत्तराखंड में कांग्रेस के पूरोला से विधायक राजकुमार जिस समय भाजपा में शामिल हुए, उस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे और भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक राजकुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात की।

एक के बाद एक कांग्रेस विधायक का भाजपा में आ रहे :

बता दें कि, अगले साल 2022 में उत्तराखंड में होेने वाले चुनावों के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है, ऐसे में एक के बाद एक कांग्रेस विधायक का भाजपा के पाले में आ रहे, जिसे पार्टी की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। तो वहीं, कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा धनौल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है और अब एक और विधायक राजकुमार ने भाजपा ज्‍वाइन कर ली है। कांग्रेस विधायक राजकुमार का भाजपा में आना विधानसभा तैयारियों को देखते हुए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हालांकि, राजकुमार पहले 2007 से 2012 तक भाजपा के ही सदस्‍य थे, लेकिन बाद में भाजपा ने जब उन्हें टिकट नहीं मिला था, तो उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और अब 2022 में फिर वे भाजपा में शामिल हो गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com