उत्तराखंड में बाढ़-बारिश से त्राहि, बाढ़ प्रभावित इलाकों का शाह करेंगे हवाई सर्वे

उत्तराखंड राज्‍य में बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने जमकर त्राहि मचायी, इस बीच अमित शाह आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे।
उत्तराखंड में बाढ़-बारिश से त्राहि, बाढ़ प्रभावित इलाकों का शाह करेंगे हवाई सर्वे
उत्तराखंड में बाढ़-बारिश से त्राहि, बाढ़ प्रभावित इलाकों का शाह करेंगे हवाई सर्वेSyed Dabeer Hussain - RE

हाइलाइट्स:

  • उत्तराखंड में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से त्राहि

  • प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 47 लोगों की मौत

  • अमित शाह उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे

  • आपदा में मारे गए परिवारजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड राज्‍य में इन दिनों भारी बारिश तबाही का मंजर साथ लाया है, बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने जमकर त्राहि मचायी, जिससे दहशत का माहौल है, मरने वालों की संख्‍या का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और तमाम लोग लापता हो रहे हैं।

हवाई सर्वेक्षण द्वारा अमित शाह नुकसान का करेंगे आकलन :

तो वहीं, बाढ़-बारिश से बिगड़े हालात की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (बुधवार) शाम को उत्तराखंड जाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। इस बारे में उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया- हवाई सर्वेक्षण द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नुकसान का आकलन करेंगे। अभी तक 46 लोगों के हताहत होने की खबर आई है जिसमें से 11 लोग लापता और कुछ घायल हैं। राहत और बचाव कार्य में सेना, NDRF, SDRF, ITBP, BRO और NGO के लोग लगे हुए हैं।

CM धामी ने मुआवजे का किया ऐलान :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आपदा के कारण मरने वाले परिवारजनों को मुआवजा दिए जाने का भी ऐलान किया है। साथ वे लोगों से न घबराने की अपील करते हुए यह भी कहा कि, उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि, आपदा से प्रभावित लोगों को खाने-पीने की व्यवस्था कराई जाए।

राज्य सरकार आपदा में मारे गए परिवारजनों को 4 लाख रुपए का मुआवज़ा देगी। आपदा और राहत कार्य के लिए हर ज़िलाधिकारी को 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्‍तराखंड में बारिश के हालातों पर PM मोदी ने जताया दुख :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के कारण जान-माल के नुकसान को लेकर ट्वीट के जरिए दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, ''उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्य जारी हैं जिससे प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। मैं हर किसी की सुरक्षा और कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।''

नैनीताल में फंसे कई पर्यटक :

उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के बाद नैनीताल में कई पर्यटक फंस गए हैं। एक पर्यटक ने बताया, “प्रशासन की तरफ से हमको किसी भी तरह की मदद नहीं मिली। बिजली-पानी न होने से हमें 3 दिनों से काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पैसे भी हमने घर से मंगाए थे।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com