डिजिटल क्रांति के युग में उत्तराखण्ड को एक मॉडल बनाना हमारा उद्देश है: CM पुष्कर धामी

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने 'डिजिटल नवाचार से सुशासन की ओर' के अन्तर्गत सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी द्वारा निर्मित विभिन्न एप एवं पोर्टल का शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित किया।
CM पुष्कर धामी
CM पुष्कर धामी Social Media
Submitted By :
Priyanka Sahu

हाइलाइट्स :

  • देहरादून में CM पुष्कर धामी विभिन्न एप एवं पोर्टल का शुभारम्भ कार्यक्रम में हुए शामिल

  • अर्थव्यवस्था में सुधार लाना और लोगों की आजीविका में सुधार लाना है: CM

  • CM पुष्कर धामी ने कहा, आज विश्व का सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट भारत में होता है

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को देहरादून में 'डिजिटल नवाचार से सुशासन की ओर' के अन्तर्गत सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी द्वारा निर्मित विभिन्न एप एवं पोर्टल का शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल हुए।

CM पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आज का दिन कई नवाचारी सेवाओं को शुरू करने का दिन है। पहले पेंशन प्राप्त करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज इन सेवा के शुरू होने से काफी लाभ मिलेगा। हमारा उद्देश्य डिजिटल क्रांति के युग में उत्तराखण्ड को एक मॉडल बनाना है। हमारा उद्देश्य अर्थव्यवस्था में सुधार लाना और लोगों की आजीविका में सुधार लाना है।

युवा पीढ़ी को तकनीकी ज्ञान मिले और वह स्वावलंबी बने हम इस दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज विश्व का सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट भारत में होता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  • जब सभी वर्ग आगे बढ़ते हैं तो देश और राज्य का भी विकास होता है।

  • महामारी के समय पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गई लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती रही। भारत की अर्थव्यवस्था में सभी की सहभागिता है।

  • कोई काम छोटा और बड़ा नहीं होता। हमारे जनप्रतिनिधि मुख्य कड़ी हैं वह समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह ये प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज में बदलाव लाएंगे, वह विकास की यात्रा में हमारे साथी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co