रुद्रप्रयाग में विकास का नया युग शुरू होगा, CM पुष्‍कर ने लोक कल्याण की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

रुद्रप्रयाग में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अन्तर्गत "ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग" में CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- आज 467 करोड़ से भी अधिक लोक कल्याण की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।
CM पुष्‍कर ने लोक कल्याण की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
CM पुष्‍कर ने लोक कल्याण की परियोजनाओं का किया शिलान्यासRaj Express

हाइलाइट्स :

  • उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ''ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग" में शामिल हुए

  • आज 467 करोड़ से भी अधिक लोक कल्याण की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया: CM पुष्कर सिंह धामी

  • CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, रुद्रप्रयाग जनपद में विकास का नया युग शुरू होगा

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को रुद्रप्रयाग में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अन्तर्गत "ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग" में शामिल हुए। यहां उन्‍होंने कार्यक्रम को संबधित किया।

रुद्रप्रयाग जनपद में विकास का नया युग शुरू होगा :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा- आज 467 करोड़ से भी अधिक लोक कल्याण की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। आज जिन योजनाओं की आधारशिला रखी गई है। उनके पूरा होने के बाद रुद्रप्रयाग जनपद में विकास का नया युग शुरू होगा। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बाबा केदार में अपार श्रद्धा है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ में कई कार्य हुए हैं। चारधाम यात्रा से इस क्षेत्र के लोगों की आजीविका चलती है। 2022 में 46 लाख लोग यहां पर यात्रा करने आए। 2023 में यह संख्या 56 लाख पहुंच गई। आने वाले साल में यह संख्या और बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरे प्रदेश का विकास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि रुद्रप्रयाग जनपद का विकास हो और यह उन्नति के शिखरों को छुए। इस कार्यक्रम का हेतु माताओं-बहनों को आगे लाना है। हमारी माताओं-बहनों के स्टॉलों को देख कर कहा जा सकता है कि आप प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर ग्लोबल के मंत्र को आत्मसात कर रही हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  • जिस स्थान पर नारी की पूजा होती है वहां भगवान का निवास होता है। भारतीय संस्कृति में नारी को देवी कहा गया है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। आज हर क्षेत्र में माताएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। हमारी मातृशक्ति ने साबित किया है कि उनमें आगे बढ़ने की प्रतिभा हैं।

  • पहले मातृशक्ति के बैंक में खाते नहीं थे। वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनकी समस्या को समझा। उनके नेतृत्व में 23 करोड़ महिलाओं को बैंकों से जोड़ने का काम हुआ है।

  • प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के जो काम हो रहे हैं वो आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर को पेश करती है। आज महिलाओं की हर जरूरत पर प्राथमिकता के साथ काम हो रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com