CM पुष्कर ने उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को संबोधित किया
CM पुष्कर ने उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को संबोधित कियाRaj Express

CM पुष्कर ने उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को संबोधित कर कहा, इन्वेस्टर्स समिट में पधारें और निवेश करें

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को संबोधित कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कही ये बातें...

हाइलाइट्स

  • चेन्नई में CM पुष्कर ने उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को संबोधित किया

  • CM धामी बोले- हम सभी 8-9 दिसबंर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करने आए

  • हमने राज्य में निवेश हेतु 30 से अधिक इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसी बनाई है: CM धामी

तमिलनाडु, भारत। तमिलनाडु के चेन्नई में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी "उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023" को संबोधित किया।

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा- आज "उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट" के चेन्नई रोड शो में पधारे सभी महानुभावों व उद्योग जगत से जुड़े सभी उद्योगपतियों का मैं हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। उत्तराखण्ड देवभूमि है जहाँ से गंगा, यमुना, अलकनंदा, सरयू आदि अनेक नदियां निकलती हैं जो निरंतर पूरे देश को शुद्ध पानी देने का काम करती हैं साथ ही उत्तराखण्ड राज्य में लगभग 71% वन क्षेत्र है जो शुद्ध हवा देने का कार्य करता है।

आज हम सभी आपको आगामी 8-9 दिसबंर को देहरादून में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करने आए हैं, आप सभी इस इन्वेस्टर्स समिट में जरूर पधारें। हमने राज्य में निवेश हेतु 30 से अधिक इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसी बनाई है, इसलिए मैं आप सभी से कहना चाहता हूँ कि आप उत्तराखण्ड में आकर निवेश कीजिए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आगे उन्‍होंने यह भी बताया कि, इस वर्ष चारधाम यात्रा में 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने अभी तक चारधाम के दर्शन कर लिए हैं जो कि एक नया कीर्तिमान है। साथ ही भक्ति की धरा उत्तराखण्ड में 4 करोड़ से अधिक शिव भक्त भी कावंड़ यात्रा हेतु पहुंचे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि, आप अगर उत्तराखंड आते हैं तो आपको अपने फैसले पर कभी पछतावा नहीं होगा। आज पूरी दुनिया के लोगों का रूझान भारत की ओर हुआ है। आपके लिए भी पूरा भारत और पूरी दुनिया है ,लेकिन देवभूमि एक ऐसी जगह है जहां काम करना, जन्म लेने से भी ज्यादा बड़ा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co