SDG अचीवर अवार्ड समारोह-2023 कार्यक्रम में CM पुष्‍कर
SDG अचीवर अवार्ड समारोह-2023 कार्यक्रम में CM पुष्‍कर Raj Express

SDG अचीवर अवार्ड समारोह-2023 कार्यक्रम में CM पुष्‍कर सिंह धामी, जानें संबोधन में क्‍या कहा...

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने SDG अचीवर अवार्ड समारोह-2023 कार्यक्रम में कहा- सभी लोग राज्य के विकास हेतु प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर हैं।

हाइलाइट्स :

  • देहरादून में SDG अचीवर अवार्ड समारोह-2023 कार्यक्रम आयोजित

  • SDG अचीवर अवार्ड समारोह CM पुष्‍कर सिंह धामी ने किया संबोधित

  • सभी लोग राज्य के विकास हेतु प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर हैं- CM पुष्‍कर सिंह धामी

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को SDG अचीवर अवार्ड समारोह-2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और कार्यक्रम को संबोधित किया।

सभी लोग राज्य के विकास हेतु प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर हैं :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SDG अचीवर अवार्ड समारोह-2023 कार्यक्रम को संबोधित कर अपने संबोधन में कहा- SDG Achiever Award Ceremony - 2023 में आए हुए सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूँ। विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करने वाले आप सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी लोग राज्य के विकास हेतु प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर हैं। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए "आत्मनिर्भर भारत" से प्रेरित होकर प्रदेश स्तर पर शुरू किए गए "आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड" के लक्ष्य को सभी की सहभागिता के माध्यम से ही पाया जा सकता है। पर्यावरण और विकास दोनों ही एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। इकोनामी और इकोलॉजी के संतुलन को बनाते हुए हमें प्रदेश को आगे बढ़ाना है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हमारे देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। :

आगे उन्‍होंने यह भी कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार द्वारा अंत्योदय के लक्ष्य से प्रेरित, प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं बनाई जा रही हैं। नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन अब तक का सफलतम समिट रहा है। देश में इस आयोजन के माध्यम से हमारे देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co