CM पुष्‍कर
CM पुष्‍करRaj Express

मैं सैनिक का पुत्र हूं, सेना से सम्बंधित कार्यक्रमों में आता हूं तो मुझे गर्व की अनुभूति होती है: CM पुष्‍कर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को देश की आजादी हेतु अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले आज़ाद हिंद फौज के अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल को श्रद्धांजलि दी।

हाइलाइट्स :

  • CM पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल को श्रद्धांजलि दी

  • दुर्गा मल्ल छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित रहे- CM पुष्कर

  • CM पुष्कर ने कहा, हमारी सेना की यश, कीर्ति और पताका चारों दिशाओं में फैली है

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को देश की आजादी हेतु अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले आज़ाद हिंद फौज के अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा- आज के इस अवसर पर देश की आजादी हेतु अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले आज़ाद हिंद फौज के अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन करता हूँ। हमे शहीद दुर्गा मल्ल जी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का सदैव स्मरण करना चाहिए, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी सदैव देश प्रथम की भावना से प्रेरित होकर अपना बलिदान दिया।

अमर शहीद दुर्गा मल्ल जी छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित रहे। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 1931 में वे गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए और यही से उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध में भी भाग लिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हमारी सेना की यश, कीर्ति और पताका चारों दिशाओं में फैली है :

आगे उन्‍होंने यह भी कहा कि, मैं एक सैनिक का पुत्र हूं इसलिए जब भी मैं सेना या सैनिकों से सम्बंधित कार्यक्रमों में आपके बीच आता हूं तो मुझे भी गर्व की अनुभूति होती है। भाइयों-बहनों आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से हमारी सेना अधिक सक्षम व सशक्त हो गयी है और हमारी सेना की यश, कीर्ति और पताका चारों दिशाओं में फैली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com