नारी शक्ति महोत्सव-2024 में बोले CM धामी- भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त

Nari Shakti Mahotsav-2024: उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति महोत्सव-2024 में शामिल हुए और उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी RE

हाइलाइट्स-

  • उत्तराखंड में नारी शक्ति महोत्सव-2024 का आयोजन।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'नारी शक्ति महोत्सव-2024' में भाग लिया।

  • पुष्कर सिंह धामी ने कहा- भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त।

देहरादून, उत्तराखंड। उत्तराखंड के देहरादून में नारी शक्ति महोत्सव-2024 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति महोत्सव-2024 में शामिल हुए और उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त है।

मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति महोत्सव-2024' को किया संबोधित:

नारी शक्ति महोत्सव-2024' को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "देहरादून में आयोजित इस नारी शक्ति महोत्सव में आए हुए आप सभी लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। मैं सभी मातृ शक्ति को प्रणाम करता हूं। आप लोगों ने जिस तरह पूरे रास्ते मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया उसी तरह मैं भी आपका दोनों हाथ जोड़कर स्वागत करता हूं। आज जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है वह देहरादून के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।"

मातृशक्ति धरा के मानचित्र को बदलने का साहस रखती: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "उत्तराखंड राज्य निर्माण से लेकर विकसित उत्तराखंड के शब्द को साकार करने में आप सभी का विशेष योगदान है। हमारी सरकार ने समृद्ध नारी, सशक्त नारी की संकल्पना को साकार करते हुए कई योजनाएं शुरू की है। हम आपके आशीर्वाद से दिन-रात कार्य कर रहे हैं। मातृशक्ति धरा के मानचित्र को बदलने का साहस रखती हैं। हमारी भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त है।"

हमारी मातृशक्ति किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है: CM पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने कहा कि, "हमारी मातृशक्ति किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। वो आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हमारी महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने आपको साबित किया है। दुर्गम गांव में भी महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर दूसरों को भी स्वरोजगार से जोड़ रही हैं, क्योंकि हमारी मातृशक्ति के पास कौशल की कोई कमी नहीं है।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के बैंक में खाते खुलवाए, जिस कारण वह आत्मनिर्भर बनी। हमारी बहनों की परेशानी को यदि किसी ने समझा है, तो वह प्रधानमंत्री हैं। हमने उत्तराखण्ड के अंदर मातृशक्ति के उत्थान के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है। हमारी बहनों ने अपने अथक परीश्रम से जहां स्वयं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है, वहीं संस्कृति को भी संरक्षित किया है। हमने न सिर्फ महिला कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की है, बल्कि उनकी समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है कि, योजनाओं का लाभ कितनी महिलाओं को मिल रहा है।"

आप सब के आशीर्वाद से हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है: सीएम धामी

उन्होंने कहा कि, "जिन्होंने परिवारवाद को देश में बढ़ाने का काम किया है वह आज प्रधानमंत्री जी के परिवार पर सवाल उठाते हैं। यह उनकी सोच को बताता है। मोदी का परिवार पूरा उत्तराखंड है। देश का बच्चा-बच्चा आज मोदी जी का परिवार है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा देश मोदी का परिवार है। लोग मोदी को प्यार कर रहे हैं। मोदी की गारंटी हमारे साथ है। जहां से उम्मीद खत्म होती है वहां से मोदी जी की गारंटी शुरू होती है। मोदी जी की गारंटी भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने की गारंटी। आप सब के आशीर्वाद से हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com