लाभार्थी सम्मान समारोह में बोले CM धामी- बालिकाओं के लिए साइकिल योजना और नंदा गौरा योजना शुरू की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को कृषि उत्पादन मण्डी समिति में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया।
लाभार्थी सम्मान समारोह में बोले CM धामी
लाभार्थी सम्मान समारोह में बोले CM धामीRE

हाइलाइट्स-

  • लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

  • समारोह में बोले सीएम धामी- बालिकाओं के लिए साइकिल योजना और नंदा गौरा योजना शुरू की।

  • सीएम ने कहा- छात्रों की शिक्षा के लिए हमने छात्रवृत्ति शुरू की है।

जसपुर, उत्तराखंड। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को कृषि उत्पादन मण्डी समिति में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का गीत, नृत्य, पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जन पर पुष्प वर्षा करते हुए, जनसैलाब का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान सीएम धामी ने नगर पालिका के भवन और करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को किया संबोधित:

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "जसपुर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में आए हुए, आप सभी लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आप लोगों ने यहां पहुंचने पर जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया। मैं भी आप लोगों को दोनों हाथ जोड़ कर नमन करता हूं। आज 29 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास हुए हैं। जिससे इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने दिसंबर माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था।"

उन्होंने कहा कि, "मैं जिले के उद्योग समूह के मित्रों को बधाई देता हूं कि, यहां पर 18 हजार करोड़ के ग्राउंडिंग के काम शुरू हो गए है। जिससे ऊधम सिंह नगर और जसपुर के आस-पास रोजगार का सृजन होगा। हमारे स्किल भाइयों को घर के पास ही काम मिलेगा। आज जसपुर नगर पालिका का नवीन भवन कार्यक्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। जसपुर मेरे लिए घर जैसा है। जिस तरह बड़े बुजुर्गों ने मुझे आशीर्वाद दिया मैं भावुक हो गया। आपका ये उत्साह हमें उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने की ताकत देता है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि, "हम जो कानून बना रहे हैं वह सबके लिए आदर्श स्थापित कर रहे हैं। चाहे यूसीसी हो या नकल विरोधी कानून। आज पूरे देश में इनकी चर्चा होती है। हमने आनंद कारज मेरीज एक्ट बनाया है। जसपुर हमारी प्राथमिकता में है। जसपुर में शीघ्र स्टेडियम बनाया जाएगा। हिंडबा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 42 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो गई है। आपका उत्साह बताता है कि, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। हमारी सोच है कि, हम प्रदेश के हर उम्र के व्यक्ति की मदद करें और उनके साथ खड़े रहें। एक बच्चे के पैदा होने से लेकर बुजुर्ग तक के लिए जन कल्याण की योजना संचालित की जा रही है।"

बालिकाओं के लिए साइकिल योजना और नंदा गौरा योजना शुरू की है: CM धामी

उन्होंने कहा कि, "छात्रों की शिक्षा के लिए हमने छात्रवृत्ति शुरू की है। बालिकाओं के लिए साइकिल योजना और नंदा गौरा योजना शुरू की है। सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जब चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। राज्य के अंदर बेरोजगारी दर घट रही है। हम महिला सशक्तिकरण को प्रतिबद्ध है। महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को अच्छा बाजार मिल सके। इसके लिए हम हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड शुरू किया है। जिसकी मांग आज पूरे विश्व में बढ़ रही है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com