नेपाल भूकंप पर बोले CM पुष्कर सिंह धामी
नेपाल भूकंप पर बोले CM पुष्कर सिंह धामीRE

नेपाल भूकंप पर बोले CM पुष्कर सिंह धामी- ऐसे कठिन समय में हम सभी लोग नेपाल के साथ हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आए भूकंप से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक व्यक्त किया है।

हाइलाइट्स-

  • नेपाल भूकंप को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बयान।

  • पुष्कर सिंह धामी ने कहा- ऐसे कठिन समय में हम सभी लोग नेपाल के साथ हैं।

  • नेपाल में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हुई।

देहरादून, उत्तराखंड। नेपाल में 03 नवंबर की देर रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। यह भूकंप आठ साल में आया सबसे भीषण भूकंप है। बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आए भूकंप से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक व्यक्त किया है।

पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात:

नेपाल भूकंप पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हमारे पड़ोसी देश नेपाल में काफी जनहानि हुई है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि भगवान मृतकों के परिजनों को शक्ति दें। ऐसे कठिन समय में हम सभी लोग उनके साथ हैं। हमारा सहयोग भी है और मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि भी।"

नेपाल में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 157:

जानकारी के लिए बता दें कि, नेपाल में शुक्रवार रात आए भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 157 हो गया है। जाजरकोट और रुकुम पश्चिम जिले में भूकंप का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। अधिकारियों ने बताया कि, भूकंप की तीव्रता गंभीर नहीं थी, लेकिन क्षेत्र में निर्माण की खराब गुणवत्ता के कारण नुकसान और मरने वालों की संख्या अधिक होने की संभावना है।

वहीं, नेपाल गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टाराई का ने कहा, "उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने देश में आए भूकंप को लेकर काठमांडू में एक बैठक की। बैठक में कुछ फैसले लिए गए। बिजली आपूर्ति और संचार व्यवस्था फिर से शुरू करने का भी फैसला किया गया। नेपाल टेलीकॉम को प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले 5 दिनों के लिए अपनी सेवाएं मुफ्त करने का आदेश दिया गया है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com