CM पुष्कर सिंह धामी
CM पुष्कर सिंह धामीRaj Express

शिक्षकों के प्रति आदर का भाव भारतीय शिक्षा पद्धति का आधार रहा है: CM पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली 35 प्रतिशत महिला शिक्षिकाएं हैं। आज सभी क्षेत्रों के विकास में मातृ शक्ति का अहम योगदान रहा है।

हाइलाइट्स :

  • शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार कार्यक्रम में CM पुष्कर सिंह धामी

  • आज सभी क्षेत्रों के विकास में मातृ शक्ति का अहम योगदान रहा है: CM धामी

  • CM पुष्कर सिंह धामी बोले- शिक्षकगण समाज निर्माण का काम कर रहे हैं

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को देहरादून में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित 'शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा- शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2021 कार्यक्रम में आए हुए आप सभी लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। सर्वप्रथम मैं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन करता हूं और आप सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। मैं पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को भी बधाई देता हूं। ये केवल पुरस्कार ही नहीं है, बल्कि आपके जीवन की भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं भी आपके इस कार्यक्रम में आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली 35 प्रतिशत महिला शिक्षिकाएं हैं। आज सभी क्षेत्रों के विकास में मातृ शक्ति का अहम योगदान रहा है। राज्य में भी महिलाएं विषम भौगोलिक परिस्थितियों में काम करती हैं। पहले आचार व्यवहार देने का काम माता-पिता करते हैं। इसके बाद उन्हें शिक्षित करने और उसके आविष्कारक का काम शिक्षक करते हैं। बचपन में जो सीख दी जाती है वो हमारे मानस पटल पर जीवन भर अंकित रहती है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आगे उन्‍होंने यह भी कहा कि, शिक्षकों के प्रति आदर का भाव भारतीय शिक्षा पद्धति का आधार रहा है। ये शिक्षकों के जीवन का मूल आधार होता है। अच्छे इंसान बनाकर आप सभी शिक्षकगण समाज निर्माण का काम कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com