हिमाचल प्रदेश : किन्नौर में भीषण लैंडस्लाइड से मलबे में दबे बस सहित कई वाहन

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को भीषण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) आने की भी खबर सामने आई है। जो इतना भयानक था कि, इस हादसे में कई गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं हैं।
हिमाचल प्रदेश : किन्नौर में भीषण लैंडस्लाइड से मलबे में दबे बस सहित कई वाहन
हिमाचल प्रदेश : किन्नौर में भीषण लैंडस्लाइड से मलबे में दबे बस सहित कई वाहनSocial Media

हिमाचल प्रदेश, भारत। जहां, पूरी दुनिया कोरोना का दंश झेल रही है। वहीं, कई देशों में प्राकृतिक आपदाओं का कहर भी लगातार जारी है। कभी भारत इसका शिकार होता है तो कभी कोई और देश। कई देश कोरोना के साथ ही भूंकप के झटकों और भारी बारिश का भी सामना कर रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को भीषण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) आने की भी खबर सामने आई है। जो इतना भयानक था कि, इस हादसे में कई गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं हैं। इस हादसे में फिलहाल 1 व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है।

किन्नौर में भीषण लैंडस्लाइड से कई गाड़िया मलवे में दबी :

दरअसल, बुधवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भारी बारिश होने के कारण लैंडस्लाइड होने से बड़ा हादसा हो गया है। इस भीषण लैंडस्लाइड में एक बस और कई अन्य वाहन मलबे के नीचे दब गए हैं। बता दें, इस हादसे में मलवे के नीचे दबी बस में 40 से 45 लोग सवार थे। इसके अलावा जो अन्य वाहन मलबे के नीचे दबे हैं। उनमें भी कई लोग सवार थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की बात सामने आई है। जबकि, 6 अन्य लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। इन सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि, अन्य लोग घायल हुए होंगे जिनको बचाने का काम जारी है। यह भीषण हादसा किन्नौर में रेकॉन्ग पियो-शिमला हाइवे पर हुआ है।

किन्नौर के SP का कहना :

बताते चलें, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बचाव दल को लेकर घटना स्थल पर पहुचे इस मामले की जाँच कर रहे किन्नौर के SP साजूराम राणा ने बताया है कि, 'पुलिस को भाभा नगर थाना क्षेत्र के पास हाइवे पर लैंडस्लाइड की सूचना मिली है। इस घटना की जानकारी के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य पुलिस और होमगार्ड जवानों को यहां भेजा गया है। इसके अलावा राहत कार्यों के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मलबे में कई वाहन दबे हैं। इसके अलावा जिस बस के मलबे में दबने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उसमें 40-45 यात्रियों के फंसे होने की बात कही गई है।

गौरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को हुई इस घटना के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर दिल्ली तक के अफसर भी इस मामले की चर्चा कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co