उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और गृह मंत्री ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और गृह मंत्री ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी
उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और गृह मंत्री ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीNeha Srivastava -RE

राज एक्सप्रेस। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

उपराष्ट्रपति ने 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी :

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमें अपने आप को संविधान के मूल्य और आदर्शों के प्रति समर्पित करना चाहिए। श्री नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि "इस गणतंत्र दिवस पर उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाना चाहिए और आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए।"

उपराष्ट्रपति ने कहा , "देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। हम अपने संविधान में निहित स्वतन्त्रता, समानता, बंधुत्व तथा सभी को न्याय जैसे आदर्शों के प्रति स्वयं को समर्पित करें।" श्री नायडू ने कहा कि हम सभ्यतागत मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति अपने संकल्प को दोहराएं और अपने गणतंत्र की उपलब्धियों का उत्सव मनाएं तथा आत्मविश्वास से भरे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करें।

प्रधान मंत्री मोदी ने ट्वीटर के माध्यम से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी :

श्री मोदी ने मंगलवार को अपने ट्विटर संदेश में कहा , ''देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिन्द!"

श्री शाह ने भी अपने संदेश में कहा, ''गणतंत्र दिवस भारत की बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हूँ, जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और साथ ही उन सभी वीरों को नमन करता हूँ जिन्होंने अपने शौर्य से भारतीय गणतंत्र की रक्षा की है।"

समूचा राष्ट्र आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और भारत मां की उन महान हस्तियों को याद कर रहा है जिन्होंने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। साथ ही उन शूर वीरों को नमन कर रहा है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया और देश की सीमाओं तथा उसकी एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखा।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। सिर्फ शीर्षक में बदलाव किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com