By Election Results 2023
By Election Results 2023 Raj Express

By Election Results 2023: 6 राज्‍यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आज- उपचुनाव की मतगणना जारी

By Election Results 2023: यूपी, उत्तराखंड, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी है।

हाइलाइट्स :

  • छह राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना शुरू

  • सभी 7 विधानसभा सीटों पर 8 बजे से मतगणना जारी

  • 7 सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे

By Election Results 2023: 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज 8 सितंबर को आने वाले है, जिसके लिए मतगणना आज शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।

सभी 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी :

दरअसल, उत्तराखंड के बागेश्वर, उत्तर प्रदेश के घोसी, केरल के पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी, झारखंड के डुमरी और त्रिपुरा के बॉक्सनगर और धनपुर की विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है।

कौन है सबसे आगे-

  • उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार 195 मतों से आगे चल रहे हैं, उन्हें 4554 मत मिले हैं। जबकि, भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास को 4359 मत मिले हैं। तो वहीं, नोटा का बटन 155 लोगों ने दबाया है।

  • यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 1992 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 10334 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 8342 वोट मिले हैं। इसके अलावा नोटा का बटन 167 लोगों ने दबाया है।

  • केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 8398 मतों से आगे चल रहे हैं, उन्हें 17034 मत मिले। जबकि, माकपा के जैक सी थामस को 8636 और भाजपा उम्मीदवार लिगिन लाल को 1609 वोट मिले। तो वहीं, नोटा का बटन 66 लोगों ने दबाया है।

  • झारखंड की डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी 1265 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 4134 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी रानी को 2859 वोट मिले हैं।

  • त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार तफज्जल हुसैन 25478 मतों से आगे चल रहे हैं, उन्हें 27751 मत मिले हैं। जबकि, माकपा उम्मीदवार मिजान हुसैन को 2273 वोट मिले हैं। तो वहीं, यहां नोटा का बटन 263 लोगों ने दबाया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com