Rajya Sabha Election 2022
Rajya Sabha Election 2022 Social Media

Rajya Sabha Election 2022 : चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव

Rajya Sabha Election 2022 : आज चार राज्यों हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 16 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, इस दौरान कई नेताओं ने डाला वोट...

Rajya Sabha Election 2022 : आज 10 जून को चार राज्यों में चुनावी माहाैल बना हुआ है। हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 16 राज्यसभा सीटों पर आज सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है।

नेतााओं ने डाला वोट-

राज्यसभा चुनाव में हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक चारों ही राज्यों में मुकाबला जोरदार होने के चांस हैं, सभी राज्‍यों में राज्यसभा चुनाव 2022 के लिए विधानसभा में वोटिंग जारी है। तमान नेता वोट के लिए जा रहे है।

  • राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप स्पेशल एम्बुलेंस से वोट डालने पहुंचे हैं। उनको कैंसर हुआ था और हाल ही में वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं।

  • राजस्थान के CM अशोक गहलाेत राज्यसभा चुनाव के लिए जयपुर में मौजूद विधानसभा पहुंचे।

  • कर्नाटक: एचडी कुमारस्वामी सहित JD(S) के विधायक राज्यसभा चुनाव 2022 के लिए बेंगलुरु में विधान सौधा पहुंचे।

  • बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधान सौधा में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

  • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुंबई में राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंचे।

राज्‍यों की सीटों पर यह उम्‍मीदारवार चुनाव मौदान में उतरे-

  • महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों पर है यह उम्मीदवार- पीयूष गोयल (भाजपा), अनिल बोंडे (भाजपा), धनंजय महादिक (भाजपा), संजय राउत (शिवसेना), संजय पवार (शिवसेना), इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस), और प्रफुल्ल पटेल ( एनसीपी)।

  • राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटों पर है यह उम्मीदवार- घनश्याम तिवारी (भाजपा), रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस), मुकुल वासनिक (कांग्रेस), प्रमोद तिवारी (कांग्रेस), और सुभाष चंद्र (निर्दलीय)।

  • कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर है यह उम्मीदवार- निर्मला सीतारमण (भाजपा), जग्गेश (भाजपा), लहर सिंह सिरोया (भाजपा), जयराम रमेश (कांग्रेस), मंसूर अली खान (कांग्रेस), और कुपेंद्र रेड्डी (जेडीएस)।

  • हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर है यह उम्मीदवार- अजय माकन (कांग्रेस), कृष्ण पाल पंवार (भाजपा), और कार्तिकेय शर्मा (निर्दलीय)।

जानकारी के लिए बताते चलें कि, राज्यसभा के 57 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, ऐसे में इन सीटों पर चुनाव के लिए 10 जून को मतदान कराने का चुनाव आयोग ने ऐलान किया था। हालांकि, 15 राज्यों की 57 में से 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co