6 राज्यों में 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग
6 राज्यों में 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंगSocial Media

Byelection 2022 : 6 राज्यों में 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग

Byelection 2022 : उत्तर प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और त्रिपुरा में आज 3 लोकसभा सीटों और 7 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की वोटिंग हो रही है।

Byelection 2022 : देश के 6 राज्यों में आज 23 जून को उपचुनाव का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और त्रिपुरा में 3 लोकसभा सीटों और 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव की वोटिंग हो रही है।

जानें कहां कितनी सीटों पर हो रही वोटिंग :

दरअसल, उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों आजमगढ़ और रामपुर, जबकि पंजाब की एक लोकसभा सीट संगरूर पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई है। तो वहीं, विधानसभा सीटों में से दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मंदार, आंध्र प्रदेश की आत्मकुर और त्रिपुरा की 4 अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा और जुबाराजगर सीटों पर उप चुनाव की वोटिंग हो रही है। सभी सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। आज के चुनाव की वोटिंग के बाद इन राज्यों में उपचुनाव के नतीजे 26 जून को घोषित होंगे।

सुबह 9 बजे तक इन राज्यों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान :

  • आत्मकुर (आंध्र प्रदेश) में 11.56 फीसदी मतदान हुआ

  • अगरतला (त्रिपुरा) में 15.29% मतदान हुआ

  • टाउन बारडोली (त्रिपुरा) में 16.25% मतदान हुआ

  • सूरमा (त्रिपुरा) में 13% मतदान हुआ

  • जुबराजनगर (त्रिपुरा) में 14% मतदान हुआ

  • मांडर (झारखंड) में 13.49% मतदान हुआ

  • राजिंदर नगर (दिल्ली) में 5.20% मतदान हुआ

  • संगरूर (पंजाब) में 4.07% मतदान हुआ

  • रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 7.86% मतदान हुआ

  • आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में 9.21% मतदान हुआ

नेताओं ने किया मतदान :

  • पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट में मतदान जारी है। राज्य सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह ने मतदान किया और कहा, "3 महीने पहले AAP को जनता ने जनादेश दिया और 3 महीने के अंदर हमने काम करना शुरू किया।" बता दें कि, यह सीट AAP नेता भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी।

  • पंजाब: संगरूर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों ने मतदान किया और उन्होंने कहा, "मैं लोगों से अपील करता हूं कि लोग उस उम्मीदवार को चुने जो अमन शांति और आर्थिक हालात को ठीक कर सके।" यह सीट AAP नेता भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी।

  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बोरदोवाली टाउन विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। अगरतला, बारदोवाली टाउन, सूरमा और जुबराजनगर विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co