हम कहने मे नहीं करने मे विश्वास रखते हैं:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
हम कहने मे नहीं करने मे विश्वास रखते हैं:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेनSocial Media

हम कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि आदिवासियों एवं मूलवासियों के हक और अधिकार के लिए सरकार सदैव उनके साथ है।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि आदिवासियों एवं मूलवासियों के हक और अधिकार के लिए सरकार सदैव उनके साथ है। श्री सोरेन ने आज यहां मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पायलट प्रोजेक्ट नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी केंद्रीय जनसंघर्ष समिति, लातेहार-गुमला के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि हम कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं। आज गांव-गांव तक यह संदेश जा रहा है कि उनके हित के लिए सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। हमारा लगातार प्रयास है कि राज्य की जनजाति, मूलनिवासी के उत्थान के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज का अवधि विस्तार नहीं करने के मुख्यमंत्री के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। साथ ही पगड़ी पहनाकर एवं शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 28-30 साल से चल रहे इस आंदोलन में आज मूल निवासियों के हित में सरकार ने फैसला लिया है। फायरिंग रेंज में आने वाले 1471 वर्ग किलोमीटर भूमि पर अब वहां के गरीबों का अधिकार हो, इससे संबंधित प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएनटी, एसपीटी एक्ट के कारण हो रही परेशानियों के लिए भी सरकार उचित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हम आदिवासियों और मूलनिवासियों की संपत्ति और उनके अधिकारों को संरक्षित करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, लोकसभा सांसद विजय हांसदा, सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो भी मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com