दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर से कुछ और आगे बढ़ा
दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर से कुछ और आगे बढ़ाRaj Express

दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर से कुछ और आगे बढ़ा

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव क्षेत्र, लक्षद्वीप, पूरे कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों सहित पूर्वी मध्य भाग में आगे बढ़ रहा है।

पुणे, महाराष्ट्र। दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव क्षेत्र, लक्षद्वीप, पूरे कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों सहित पूर्वी मध्य भाग में आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यहां बताया कि बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में लू चल रही है।

अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) दर्ज किया गया। असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों, बिहार में कुछ स्थानों, मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.1 डिग्री सेल्सियस), पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर, केरल और माहे, विदर्भ, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री से 3.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी कम रहा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में कई स्थानों, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों, उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी कम (शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस), पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई स्थानों, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों, सौराष्ट्र, कच्छ और पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर सामान्य से कम रहा और देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब रहा।

अकोला (विदर्भ) में उच्चतम अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप में छिटपुट स्थानों पर तूफान देखा गया। तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़े तथा राजस्थान, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी गई।

हिमाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों तथा अरुणाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक और केरल, गंगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य और मराठवाड़ा में मुख्य रूप से शुष्क मौसम बना हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com