चंडीगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते केस देख प्रशासन का वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान

चंडीगढ़ प्रशासन ने कोविड-19 केस बढ़ने के बीच वीकेंड कर्फ्यू लागू करने का ऐलान किया गया है। कर्फ्यू में सिर्फ जरूरी सेवाओं की अनुमति होगी, आदेश आज रात से लागू होंगे।
चंडीगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते केस देख प्रशासन का वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान
चंडीगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते केस देख प्रशासन का वीकेंड कर्फ्यू का ऐलानSocial Media

चंडीगढ़, भारत। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कोरोना का खौफ बहुत तेजी से पैर पसार रहा है, जिससे स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। देश में महामारी कोरोना केे नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते माामलों के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में वीकेंड कर्फ्यू लग रहा है और अब चंडीगढ़ में भी आज से वीकेंड कर्फ्यू है।

चंडीगढ़ प्रशासन का वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान :

दरअसल, चंडीगढ़ में कोरोना की स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कोविड-19 केस बढ़ने के बीच वीकेंड कर्फ्यू लागू करने का ऐलान किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के ऐलान के बाद अब चंडीगढ़ में आज शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं की ही अनुमति होगी और वीकेंड कर्फ्यू का आदेश आज रात से ही लागू हो जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया।

चडीगढ़ में कोरोना के केस :

जानकारी के लिए बताते चलें कि, चडीगढ़ में कुल कोरोना केस की संख्या 32 हजार 397 है, इनमें से 3371 एक्टिव केस हैं, जबकि अभी तक यहां कुल 407 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना के केस :

स्वास्थ्य मंत्रालय की आज शुक्रवार सुबह की रिपोर्ट में आज एक दिन (पिछले 24 घंटों) में 2 लाख 17 हजार 353 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 1,185 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए कोरोना के नए मामलों के बाद अब देश में कुल मामलों का आंकड़ा इस प्रकार है-

  • देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या - 1,42,91,917

  • देश में कुल मौतों की संख्या - 1,74,308

  • देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या - 15,69,743

  • देश में डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या - 1,25,47,866

बता दें कि, महामारी कोरोना की दूसरी लहर काफी घातक है, इस दौरान कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल हो रहा है। कोरोना के इस संकटकाल के बीच कई राज्यों ने वीकेंड लॉकडाउन, तो कहीं वीकेंड कर्फ्यू का रुख किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co