महाराष्ट्र में बारिश लोगों पर कहर बनकर टूटी- बाढ़ और बारिश से 164 की मृत्यु

महाराष्ट्र राज्य में लगातार झमाझम बारिश से लोग परेशान हैं, कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। इस दौरान राहत बल बचाव कार्य में जुटे हुए हैं, यहां बाढ़ और भारी बारिश के कारण 164 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
महाराष्ट्र में बारिश लोगों पर कहर बनकर टूटी- बाढ़ और बारिश से 164 की मृत्यु
महाराष्ट्र में बारिश लोगों पर कहर बनकर टूटी- बाढ़ और बारिश से 164 की मृत्युSocial Media

महाराष्ट्र, भारत। देश में जब महामारी कोरोना का कहर बरपा था, तो इस दौरान सबसे अधिक व टॉप पर महाराष्ट्र राज्‍य ही था और अब जब मानसून का मौसम आया तो, यहां लगातार हो रही झमाझम बारिश महाराष्ट्र राज्य के लोगों पर कहर बनकर टूटी है जिससे लोग परेशान हैं, यहां भारी बारिश और बाढ़ ने हाल बेहाल कर रखा है।

बाढ़ और भारी बारिश के कारण 164 लोगों की मृत्यु :

पहले महाराष्ट्र कोरोना का कहर बरपा रखा था और अब इस राज्‍य को बाढ़ व बारिश ने अपनी चपेट में ले रखा है, जिससे कई लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में बाढ़ और भारी बारिश के कारण अब तक 164 लोगों की मृत्यु हुई है। बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र में कोल्हापुर के चिखली इलाके में बाढ़ आने के बाद NDRF बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। NDRF के एक अधिकारी ने बताया कि, “हमने अभी कोरोना पॉजिटिव मरीज़ को बचाया, जिसका ऑक्सीजन स्तर 60 था। हमने सारे कोविड दिशा-निर्देशों का पालन किया और बचाव कार्य के बाद नांव को भी सैनिटाइज किया।“

कोल्हापुर के शिरोली इलाका बाढ़ से प्रभावित :

तो वहीं, महाराष्ट्र में कोल्हापुर के शिरोली इलाका बाढ़ से प्रभावित है। कोल्हापुर आपदा राहत बल (KDRF) बचाव कार्य कर रहा है। कोल्हापुर में बाढ़ से वाहनों को नुकसान हुआ और NH-48 भी प्रभावित हुआ है। कोल्हापुर के SP ने बताया, “कोल्हापुर ज़िले में हमने अलग-अलग जगहों से 42000 लोगों के साथ पालतू जानवरों को भी बचाया है। पिछले 2 दिन में कोल्हापुर में 500 मिली मीटर बारिश दर्ज़ की गई है।“

बता दें कि, महाराष्ट्र भीषण बाढ़ से गुजर रहा है, मूसलाधार बारिश ने पश्चिम महाराष्ट्र के 9 जिलों को बुरी तरह से प्रभावित किया है, जिसके चलते बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बीते दिन 112 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई थी और आज बाढ़-बारिश के कारण मरने वालों की संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी दर्ज हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com