महाराष्ट्र: नांदेड़ में शाह ने रोपा पौधा और कहा- 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य किया पूरा

महाराष्ट्र के नांदेड़ में CRPF प्रशिक्षण केंद्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CRPF के अखिल भारतीय वृक्षरोपण अभियान-2021 में भाग लिया और सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला पीपल का पौधा रोपा।
महाराष्ट्र: नांदेड़ में शाह ने रोपा पौधा और कहा- 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य किया पूरा
महाराष्ट्र: नांदेड़ में शाह ने रोपा पौधा और कहा- 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य किया पूराPriyanka Sahu -RE

महाराष्ट्र, भारत। पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, विश्व को बचाने, धरती के अस्तित्व को बचाने एवं मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए धरती को रहने लायक करना होगा और इसके लिए वृक्षारोपण करना बेहद अनिवार्य है। इंसान हो या पशु-पक्षी हर किसी को आक्सीजन की जरूरत होती है, बिना आक्सीजन के कोई भी एक क्षण जीवित नहीं रह सकता, इसलिए आक्सीजन बनाने के लिए पौधों का होना बहुत आवश्यक है। इसी के चलते देश के तमाम नेतागण व अन्‍य लोग पेड़ पौधे लगाने हेतु पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। अब आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में CRPF प्रशिक्षण केंद्र में एक पौधा लगाया है।

अमित शाह ने रोपा पीपल का पौधा :

दरअसल, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंचे और यहां उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बलों (CRPF) द्वारा चलाए जा रहे 'अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान-2021' में भाग लिया और इस दौरान उन्‍होंने नांदेड़ में CRPF प्रशिक्षण केंद्र में एक पीपल का पौधा भी रोपा, यह पौधा अभियान का एक करोड़वां पौधा है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में CRPF इंडिया कर्मियों को संबोधित भी किया।

एक करोड़ वृक्ष का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है :

CRPF इंडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- हमने एक लक्ष्य तय किया था कि, सभी बल इकट्ठा होकर 1 करोड़ से ज़्यादा वृक्ष लगाएंगे और आज मेरे लिए बहुत हर्ष का विषय है कि, मेरे ही हाथों से यहां पर एक पीपल का वृक्ष लगाया गया है और हमने एक करोड़ वृक्ष का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

पीएम मोदी का आज जन्मदिन है और आज के दिन एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया है। यह पौधा ऐसी जगह पर लगाया गया कि, यह मराठावाड़ा का हिस्सा है। 17 सितंबर को निजाम के शासन से नांदेड़ आजाद हुआ था।

गृह मंत्री अमित शाह

प्रकृति की चीजों का दोहन करना चाहिए शोषण नहीं :

अमित शाह ने आगे क्लाइमेट चेंज पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, ''अगर हमने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। प्रकृति की चीजों का दोहन करना चाहिए शोषण नहीं। सरकार पौधे लगा सकती है, लेकिन उन्हें पालना और वृक्ष सरकार नहीं बना सकती। यह काम सीआरपीएफ का होना चाहिए। वृक्षों में श्रेष्ट पीपल है, क्योंकि वह सबसे ज्यादा ऑक्सिजन देता है। सीएपीएफ ने पिछले साल 1.47 करोड़ पौधे लगाये थे। उसने इस साल अब तक 99.99 लाख पौधे लगाए। उसके बाद 1 करोड़वां पौधा अमित शाह ने लगाकर इस अभियान को पूरा किया।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com