भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने TMC जॉइन कर दिया ये बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित तृणमूल मुख्यालय में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान उनका राज्य के मंत्रियों ने पार्टी का झंडा देकर उनका स्वागत किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने TMC जॉइन कर दिया ये बड़ा बयान
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने TMC जॉइन कर दिया ये बड़ा बयानPriyanka Sahu -RE

पश्चिम बंगाल, भारत। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच 83 वर्षीय भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुए।

झंडा देकर किया स्वागत :

पूर्व केंद्रीय वित्त व विदेश मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कोलकाता स्थित तृणमूल मुख्यालय में पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान यशवंत सिन्हा का वरिष्ठ नेता व राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी एवं सुदीप बंदोपाध्याय ने उन्हें पार्टी का झंडा देकर उनका स्वागत किया।

TMC में जाने के बाद यशवंत सिन्हा के विचार :

कोलकाता के TMC भवन में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि, "आज देश अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है। लोकतंत्र की ताकत उसकी संस्थाओं में होती है। अब न्यायपालिका समेत सभी संस्थाएं कमजोर हो गई हैं। अटल जी के समय भाजपा सहमति में भरोसा रखती थी, लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में यकीन रखती है। अकाली, बीजू जनता दल आदि भाजपा का साथ छोड़ चुके हैं।"

प्रजातंत्र की ताकत प्रजातंत्र की संस्थाएं होती हैं। आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। हमारे देश के लिए ये सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है।
यशवंत सिन्हा

बता दें कि, वर्ष 2018 में यशवंत सिन्हा भाजपा से नाता तोड़ लिए थे और उसके बाद से वो लगातार प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की नीतियों की मुखरता से आलोचना करते रहे हैं। ताे वहीं, चुनावी राज्‍य बंगाल में TMC पार्टी के कई नेता ममता बनर्जी का साथ छोड़ते हुए उन्‍हें करारे झटके दे रहे चुके हैं। इस बीच यशवंत सिन्हा का TMC जॉइन करना ममता बनर्जी के लिए राहत भरा है। सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से कई बार सांसद रह चुके हैं। अभी इस सीट से उनके पुत्र जयंत सिन्हा भाजपा के सांसद हैं।

कब है बंगाल में मतदान :

पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होने वाले हैं। इसके बाद मतों की गिनती यानी मतगणना 2 मई को होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com